हाई ब्लड प्रेशर में दही खाना चाहिए या नहीं: High Blood Pressure Mein Dahi Khana Chahiye Ya Nahi

फोटो- INDIA.COM
फोटो- INDIA.COM

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या एक आम समस्या हो गई है। अक्सर ज्यादातर लोग हाई ब्लड प्रेशर में दवाइयां लेते हैं, लेकिन लोग अपनी लाइफस्टाइल और डाइट में बदलाव के जरिए भी इसे कंट्रोल कर सकते हैं। दही खाने वाले लोगों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या की आशंका कम रहती है। दही से खून में बनने वाले कोलेस्ट्रॉल की अधिकता को रोकता है। ताकि वह नसों में खून के प्रवाह पर असर न डाले और हार्टबीट सही बनी रही।

इसे भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर में अंडा खाना चाहिए या नहीं: High Blood Pressure Mein Anda Khana Chahie Ki Nahin

हाई ब्लड प्रेशर में दही खाना चाहिए या नहीं-

दही खाने से आप अपने हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रख सकते हैं, क्योंकि इसमें नैचुरल कैल्शियम होता है जो नसों को नर्म रखता है औऱ हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल। इसलिए खाने में रोजाना दही का सेवन जरूर करना चाहिए।

हाई ब्लड प्रेशर है ना करें इन चीजों का सेवन-

नमक- जिन लोगों का ब्लड प्रेशर हाई रहता है उन्हें नमक का कम सेवन करना चाहिए। खाने में भी नमक कम ही इस्तेमाल करें।

मांस और चिकन ना खाएं – देखा जाए तो चिकन में वसा की मात्रा बहुत कम होती है लेकिन जब इसे पकाया जाता है तो इसमें कोलेस्ट्रॉल और फैट बढ़ जाता है जो हाई ब्लड प्रेशर में बहुत नुकसानदायक है। तो अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के शिकार हैं तो जहाँ तक हो सके मांस और चिकन से परहेज करें।

इसे भी पढ़ें: दूध और चना खाने के फायदे: Doodh Aur Chana Khane Ke Fayde

फास्ट फूड से दूरी बनाकर रखें- हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से बचने के लिए फ्रोजन पिज्जा में चीज, टोमैटो सॉस आदि चीजों के सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि इन सब चीजों में चीनी, सैचुरेटेड फैट और सोडियम की अधिक मात्रा पाई जाती है। इसकी जगह आप घर पर अपनी फेवरेट सब्जियां और लो-सोडियम चीज का इस्तेमाल कर पिज्जा बना सकते हैं।

शराब का सेवन ना करें- शराब हाई ब्लड प्रेशर को और ज्यादा बढाती है इसलिए अगर आप शराब पीने के आदि हैं तो इसका सेवन बंद करें। इसब्लड प्रेशर अचानक बढ़ सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

इसे भी पढ़ें: पैर की सूजन का इलाज: Pairo ke Sujan Ka Ilaj