हाई ब्लड प्रेशर में क्या नहीं खाना चाहिए: High Blood Pressure Mein Kya Nahin Khana Chahiye

फोटो- zaykarecipes
फोटो- zaykarecipes

हर व्यक्ति को अपने खान पान का ध्यान रखना जरूरी है। वहीं अगर किसी को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है तो ऐसे में खान-पान में बदलाव जरूरी है। क्योंकि इसकी वजह से समस्या बढ़ सकती है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर, अधिक मात्रा में भोजन न करें। इसके अलावा तैलीय व मसालेदार भोजन से भी दूरी बनाएं।

इसे भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर में अंडा खाना चाहिए या नहीं: High Blood Pressure Mein Anda Khana Chahie Ki Nahin

हाई ब्लड प्रेशर में क्या नहीं खाना चाहिए-

नमक- जिन लोगों का ब्लड प्रेशर हाई रहता है उन्हें नमक का कम सेवन करना चाहिए। खाने में भी नमक कम ही इस्तेमाल करें।

फास्ट फूड से दूरी बनाकर रखें- हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से बचने के लिए फ्रोजन पिज्जा में चीज, टोमैटो सॉस आदि चीजों के सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि इन सब चीजों में चीनी, सैचुरेटेड फैट और सोडियम की अधिक मात्रा पाई जाती है। इसकी जगह आप घर पर अपनी फेवरेट सब्जियां और लो-सोडियम चीज का इस्तेमाल कर पिज्जा बना सकते हैं।

शराब का सेवन ना करें- शराब हाई ब्लड प्रेशर को और ज्यादा बढाती है इसलिए अगर आप शराब पीने के आदि हैं तो इसका सेवन बंद करें। इसब्लड प्रेशर अचानक बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर में दही खाना चाहिए या नहीं: High Blood Pressure Mein Dahi Khana Chahiye Ya Nahi

चाय-कॉफी सा सेवन ना करें- जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है उन्हें चाय-कॉफी से दूरी बनाकर रखनी चाहिए, क्योंकि इनमें कैफीन की मात्रा अधिक होती है, जो नुकसान पहुंचा सकती है।

मांस और चिकन ना खाएं – देखा जाए तो चिकन में वसा की मात्रा बहुत कम होती है लेकिन जब इसे पकाया जाता है तो इसमें कोलेस्ट्रॉल और फैट बढ़ जाता है जो हाई ब्लड प्रेशर में बहुत नुकसानदायक है। तो अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के शिकार हैं तो जहाँ तक हो सके मांस और चिकन से परहेज करें।

चिप्स, कैंडी का सेवन ना करें- हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों को कुकीज, चिप्स जैसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह सारी चीजें सेहत के लिए हानिकारक होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

इसे भी पढ़ें: दूध और चना खाने के फायदे: Doodh Aur Chana Khane Ke Fayde

Edited by Naina Chauhan