हाई बीपी में लहसुन खाने के फायदे-High BP Me Lahsun Khane Ke Fayde

हाई बीपी में लहसुन खाने के फायदे (फोटो-Sportskeeda hindi)
हाई बीपी में लहसुन खाने के फायदे (फोटो-Sportskeeda hindi)

अनियमित जीवनशैली की वजह से ज्यादातर लोग किसी न किसी बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। उसी में से एक हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) है। आजकल हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत ज्यादातर लोगों में देखने को मिलती है। यह बहुत खतरनाक बीमारी है। इस बीमारी को नजर अंदाज नहीं करना चाहिए। क्योंकि हाई ब्लड प्रेशर की वजह से स्ट्रोक (Stroke) का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए हाई बीपी में लहसुन (Garlic) का सेवन करना चाहिए। लहसुन खाने से हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। क्योंकि लहसुन में एलीसीन पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।

लहसुन में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद साबित होते हैं। लहसुन में एंटीऑक्सिडेंट, एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल, विटामिन-बी, विटामिन-सी, सेलेनियम, मैगनीज कैल्शियम, एलीसीन जैसे कई तत्व पाए जाते हैं।

हाई बीपी में लहसुन खाने के फायदे ( High BP Me Lahsun Khane Ke Fayde In Hindi)

कच्चा लहसुन

अगर किसी को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है, तो उसको सुबह खाली पेट कच्चे लहसुन का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

लहसुन और शहद

जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत होती है। उनको रोजाना सुबह लहसुन के साथ शहद का सेवन करना चाहिए। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

लहसुन का सलाद

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए सलाद में लहसुन का सेवन करना चाहिए। लहसुन हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है।

लहसुन का पाउडर

अगर किसी को कच्चा लहसुन खाना नहीं पसंद है, तो वह लहसुन के पाउडर का सेवन कर सकता है। लहसुन के पाउडर को हल्के गुनगुने पानी के साथ सेवन करना चाहिए। इससे बीपी कंट्रोल में रहता है।

लहसुन को सब्जियों में करें शामिल

लहसुन खाने में कड़वा लगता है। इसलिए ज्यादातर लोग कच्चे लहसुन का सेवन नहीं कर पाते हैं। तो वह लोग लहसुन को सब्जी और दालों में मिलाकर खा सकते हैं। इससे भी ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा।

लहसुन की चाय या काढ़ा

हाई ब्लड प्रेशर के मरीज लहसुन की चाय या काढ़ा का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से बीपी तो कंट्रोल होगा ही। साथ ही कई और बीमारियां भी दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।