हींग और घी के सेवन से मिलते हैं ये 6 फायदे

हींग और घी के सेवन से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
हींग और घी के सेवन से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

भारतीय रसोई में कई मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, जो खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत को भी कई लाभ पहुंचाते हैं। उन्हीं में एक मसाला हींग (Asafoetida) है। हींग का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि हींग औषधीय गुणों से भरपूर होता है। लेकिन क्या आपने कभी हींग का घी (Asafoetida and Ghee) के साथ सेवन किया है। हींग और घी का एक साथ सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हींग की तरह घी भी पोषक तत्वों का भंडार होता है। हींग और घी का साथ में सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि हींग में प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, नियासिन, कैरोटीन और राइबोफ्लेविन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं, घी में विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन ई, कैल्शियम, फॉस्फोरस, मिनरल्स, पोटैशियम जैसे कई तत्व मौजूद होते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं, तो आइए जानते हैं हींग और घी खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

हींग और घी के सेवन से मिलते हैं ये 6 फायदे-Hing Aur Ghee Ke Sevan Se Milte Hai Ye Fayde In Hindi

पेट के लिए फायदेमंद

हींग और घी का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा मौजूद होती है, जो एसिडिटी (Acidity), पेट दर्द, ऐंठन जैसी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है। साथ ही इस मिश्रण का सेवन करने से भोजन भी आसानी से पच जाता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

हींग और घी विटामिन सी के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होता है। इसलिए अगर आप हींग और घी के मिश्रण का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

हड्डियां होती है मजबूत

हींग और घी का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हींग और घी दोनों ही में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। जिससे हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

पेट में कीड़ें की समस्या होती है दूर

पेट में कीड़े (Worms in stomach) की समस्या एक आम समस्या है। पेट में कीड़े की समस्या ज्यादातर बच्चों में देखने को मिलती है। लेकिन पेट में कीड़े की समस्या होने पर अगर आप हींग और घी के मिश्रण का सेवन करते हैं, तो इससे पेट में कीड़ें की समस्या दूर होती है।

सिर दर्द में फायदेमंद

सिर दर्द (Headache) की समस्या एक आम समस्या है, लेकिन सिर दर्द की शिकायत होने पर अगर आप हींग और घी के मिश्रण का सेवन करते हैं या हींग और घी के लेप को सिर पर लगाते हैं, तो यह फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण दर्द को दूर करने में मदद करता है।

पीरियड्स के दर्द में फायदेमंद

पीरियड्स (Periods) के समय महिलाओं को पेट में दर्द और ऐंठन की शिकायत रहती है, लेकिन पीरियड्स के समय अगर महिलाएं हींग और घी के मिश्रण को नाभि पर लगाती हैं, तो इससे दर्द और ऐंठन की समस्या से छुटकारा मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now