कान में दर्द कभी भी, कहीं भी हो सकता है और इसके पीछे कई कारण होते हैं। वहीं कई बार दर्द के कारण कानों में सूजन भी हो जाता है। कान में सूजन की वजह से कई तरह की परेशानियां होती हैं। बैक्टीरियल इंफेक्शन की वजह से भी कई बार कान में सूजन हो जाती हैं। वहीं कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि दांतों के दर्द की वजह से भी कानों में सूजन हो जाती है। कान के दर्द और सूजन के लिए ईयर ड्रम पर जमा वैक्स भी जिम्मेदार हो सकता है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह की दवाओं का सेवन भी करते हैं लेकिन आप कुछ घरेलू नुस्खे को अपनाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे की कान में सूजन का घरेलू उपचार क्या है।
कान में सूजन का घरेलू इलाज-kaan mein sujan ka gharelu upchar in Hindi
गर्म सिकाई और ठंडी सिकाई (hot compress and cold compress)
कान में सूजन हो तो सिकाई करें। ये बहुत कारगर साबित होता है। गर्म और ठंडी सिकाई को बारी- बारी से करें। पहले एक कपड़े को प्रेस या तवे की मदद से गर्म करें और उसे 5 मिनट कान पर रखें। इसके बाद 5 मिनट आइस पैक लगाएं। गर्म सेंक से मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं और ठंडे से नसें सुन्न हो जाती हैं। इससे आपको बहुत जल्द आराम मिलेगा।
लहसुन का तेल (Garlic oil)
लहसुन में एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टी होती हैं जो सूजन को कम करता है। इस वजह से कान के सूजन को कम करने के लिए लहसुन के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। लहसुन में एंटीबायोटिक प्रॉपर्टी भी होती हैं जिससे किसी भी इंफेक्शन के कारण होने वाले दर्द में आराम मिलता है। एक चम्मच सरसों या तिल के तेल को हल्की आंच पर गर्म करें और उसमें दो से तीन महीन कटे लहसुन डाल दें। लहसुन के भूरा होने तक तेल को गर्म करें और फिर इसे छान लें। तेल को गुनगुना होने दें और फिर कान में डाल लें। जल्द आराम मिलेगा।
अदरक का रस (Ginger juice)
अदरक में भी एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टी होती हैं जो कान के सूजन से आराम दिलाने में बहुत फायदेमंद साबित होता है। अदरक का रस निकाल कर उसे उंगली या कॉटन बॉल की मदद से कान के बाहरी हिस्से पर लगाएं। इससे आपको सूजन में बहुत जल्द आराम मिलेगा।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।