जब किसी व्यक्ति के कान से पानी निकलता है उस स्थिति को कान बहना कहते हैं। यह परेशान करने वाली स्थिति हो सकती है। इसे डॉक्टर की भाषा में ओटोरिया (Otorrhea) कहा जाता है। ज़्यादातर मामलों में इसका कारण कान में जमा मैल ही होता है। कुछ स्थितियों की वजह से कान के परदे फट जाने के कारण कान बहने की समस्या उत्पन्न हो सकती है। यह कान में संक्रमण या चोट का संकेत होता है, ऐसे में आपको तुरंत ही डॉक्टर की ज़रुरत पड़ सकती है। कान बहना खूनी या सफ़ेद रंग का हो सकता है। इससे दर्द, खुजली, चक्कर आना, बुखार और कम सुनाई देना हो सकता है। डॉक्टर के परामर्श के साथ किये इलाज के साथ आप घरेलू उपाय भी अपना सकते हैं। इस लेख के माध्यम से हम कान बहने से रोकने के घरेलू उपचार बताने जा रहे हैं। आइये इस बारे में और जानें।
कान बहने से रोकने के घरेलू उपचार - Kaan Behne Se Rokne Ke Gharelu Upchar In Hindi
लहसुन (Garlic)
लहसुन के इस्तेमाल से कान बहना रोका जा सकता है। उपाय के लिए 3-4 लहसुन की कलियों को नारियल के तेल के साथ गर्म कर लें। इस तेल के मिश्रण को ठंडा होने के बाद ड्रॉपर का उपयोग कर के कान में डालें। ऐसा करने के बाद कुछ देर के लिए उसी तरफ को लेटे रहें ताकि तेल बाहर की ओर ना बहे।
नीम का तेल (Neem Oil)
कान बहने को रोकने के लिए नीम का तेल इस्तेमाल किया जाता है। आयुर्वेद की माने तो यह एक अच्छा इलाज है। इसमें एंटी−बैक्टीरियल, एंटी वायरल और एंटी−फंगल गुण होते हैं जो किसी भी संक्रमण से बचाव करते हैं। उपाय के लिए नीम के तेल की 2-3 बूंदे कान में डालें और संक्रमित कान को रुई से बंद रहने दें। कुछ समय बाद ही रुई निकालें।
एप्पल साइडर विनेगर (Apple Cider Vinegar)
कान बहने की समस्या होने पर एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरका उपयोगी साबित हुआ है। इसमें एंटी−माइक्रोबायल गुण पाए जाते हैं, जो कि कान को संक्रमित करने वाले वायरस को नष्ट करने में मदद करते हैं। उपाय के लिए एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर गर्म पानी में मिलाएं और रुई को इस पानी में भिगोकर अपने संक्रमित कान पर ऐसे रखें की पानी का मिश्रण थोड़ा-थोड़ा कान के अंदर चला जाए।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
