इन 5 चीजों के साथ भूलकर भी न करें शहद का सेवन-In Chizo Ke Sath Bhulkar Bhi Na Kare Shahad Ka Sevan

इन चीजों के साथ भूलकर भी न करें शहद का सेवन(फोटो-Sportskeeda hindi)
इन चीजों के साथ भूलकर भी न करें शहद का सेवन(फोटो-Sportskeeda hindi)

शहद (Honey) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि शहद औषधीय गुणों से भरपूर होता है, शहद का सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। क्योंकि शहद में प्रोटीन, विटामिन ए, बी, सी, ज़िंक, कॉपर, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम और सोडियम जैसे कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ ऐसी भी चीजें होती हैं, जिसके साथ शहद का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। जी हां अगर आप इन चीजों के साथ शहद का सेवन करते हैं, तो इससे आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। आइए जानते हैं किन चीजों के साथ शहद का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

इन 5 चीजों के साथ भूलकर भी न करें शहद का सेवन

1- शहद का सेवन भलूकर भी मूली (Raddish) के साथ नहीं करना चाहिए, क्योंकि मूली के साथ शहद का सेवन करने से शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं, जिसकी वजह से आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। इसलिए शहद खाने के एक घंटे पहले या बाद में ही मूली का सेवन करना चाहिए।

2- चाय (Tea) और कॉफी (Coffee) का सेवन शहद के साथ भूलकर भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसका सेवन करने से शरीर का तापमान बढ़ सकता है। जिसकी वजह से तनाव और घबराहट जैसी शिकायते हो सकती है।

3- गर्म चीजों के साथ शहद का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि शहद की तासीर भी गर्म होती है, इसलिए अगर आप गर्म चीजों के साथ शहद का सेवन करते हैं, तो इससे पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

4- घी (Ghee) और मक्खन के साथ शहद का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि घी और मक्खन के साथ शहद का सेवन जहर माना जाता है। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती है।

5- गुनगुने पानी के साथ शहद का सेवन स्वास्थ्य को काफी लाभ पहुंचाता है। लेकिन अगर आप शहद के साथ ज्यादा गर्म पानी (hot water) का सेवन करते हैं, तो यह स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं। क्योंकि इसका सेवन करने से शरीर का तापमान भी बढ़ सकता है और पेट भी खराब हो सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications