आंखों में होने वाली जलन से ऐसे पाएं छुटकारा

आंखों में होने वाली जलन से ऐसे पाएं छुटकारा
आंखों में होने वाली जलन से ऐसे पाएं छुटकारा

आंखों में अक्सर गर्मियों में जलन की समस्या होने लगती है। जिसके कारण बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गर्मियों में इस परेशानी का सबसे बड़ा कारण है धूल मिट्टी का उड़ना, तेज धूप, और गर्मी। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो इस लेख को आगे जरूर पढ़ें और जानें की किस तरह से आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।

आंखों में होने वाली जलन से ऐसे पाएं छुटकारा How to get rid of burning sensation in the eyes in hindi

आंखों को बार बार धोएं (wash eyes frequently) - अगर आपकी आंखें भी लाल रहती हैं, तो आंखों को ठंडे पानी से बार बार धोएं। ठंडे पानी से आंखों को धोने से लालपन ठीक होता है। क्योंकि इसके उपयोग से आंखों की सफाई होती है साथ ही आंखों को ठंडक भी मिलती है।

गुलाब जल डालें (Use Rose Water) - गुलाब जल आंखों के लिए बहुत अच्छा होता है। गुलाब जल की एक ड्राप आंख में डालने से आंखों की गंदगी निकलती है और आंखों में ठंडक महसूस होती है। इसके लिए आप किसी अच्छी कंपनी का गुलाब जल लें या फिर घर पर तैयार किया गया गुलाब जल का इस्तेमाल करें। इससे आंखों के लालपन में भी सुधार आएगा।

आई ड्रॉप का इस्तेमाल करें (Use Eye drop) - गर्मियों के दौरान आंखों के आई ड्राप का इस्तेमाल करना भी आपके लिए बहुत लाभकारी होता है। गर्मियों में अक्सर आंखे रूखी होने लगती है, ऐसे में अगर आप डॉक्टर से पूछ कर आई ड्राप लें, तो आपको आराम मिलेगा।

एलोवेरा का करें इस्तेमाल (Use aloe vera) - एलोवेरा जेल के उपयोग से भी आंखों के लालपन को कम किया जा सकता है। इसके लिए आपको एलोवेरा से आंखों पर मसाज करना होगा। जिससे आपके बहुत हद तक आराम मिल सकेगा।

आलू का करें इस्तेमाल (Use potato) - जिस तरह से आप खीरे का इस्तेमाल आंखों पर रखते हैं, उसी तरह से आलू के स्लाइस को भी आंखों पर रखने से लालपन कम होता है। इसके अलावा आंखों की खुजली और जलन में भी ये कारगर होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
App download animated image Get the free App now