मखाना पराठा खाने के फायदे और बनाने का तरीका

मखाना पराठा खाने के फायदे और बनाने का तरीका (sportskeeda Hindi)
मखाना पराठा खाने के फायदे और बनाने का तरीका (sportskeeda Hindi)

मखाना सेहत के लिए एक बहुत ही पौष्टिक ड्राय फ्रूट माना जाता हैष जिसमें प्रोटीन जैसे गुणों का भंडार होता है। इसलिए मखाने के सेवन से वजन घटाने में मदद मिलती है। इसके साथ ही मखाना आपके शरीर में डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के स्तर को कंट्रोल में रखने में भी मददगार साबित होते हैं। मखाना दिल को भी दुरुस्त बनाए रखता है। वैसे देखा जाए तो लोगों ने मखाना आमतौर पर रोस्ट करके या स्वीट डिशेज में डालकर खूब खाया होगा, लेकिन क्या कभी मखाना पराठा ट्राई किया है। अगर नहीं तो चलिए जानते हैं मखाना पराठा खाने के फायदे और बनाने का तरीका।

youtube-cover

मखाना पराठा खाने के फायदे : Makhana Paratha Benefits In Hindi

1 . मखाना एक शानदार कैल्शियम फूड है, जिसमें कैलोरी बहुत कम होती है। इसे खाकर महिलाएं हड्डियों को कमजोर होने से बचा सकती हैं। मखाना खाने से फैट के बिना प्रोटीन, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस भी मिलता है।

2 . मखाने में लिबिडो बढ़ाने वाले गुण होते हैं। जो लोग नियमित रूप से मखाना खाते हैं, उनका टेस्टोस्टेरोन लेवल और सेक्शुअल हेल्थ दूसरों से बेहतर होता है।

3 . लोगों की अनहेल्दी लाइफस्टाइल ने समय से पहले बूढ़ा बनाना शुरू कर दिया है। लेकिन मखाने को बुढ़ापा दूर रखने वाला फूड माना जाता है। इसमें ग्लूटामाइन, मेथियोनाइन, आर्जिनाइन जैसे एंटी-एजिंग गुण होते हैं। जो त्वचा, दिमाग और शरीर को स्वस्थ बनाए रखते हैं।

मखाना पराठा बनाने का तरीका : How To Make Makhana Paratha In Hindi

1 . पराठा बनाने के लिए पहले हमें मखाने को भुनना होगा। इसके लिए एक पैन में घी गर्म करें और आधा कप घी डालकर गर्म होने दें। इसके बाद जब घी गर्म हो जाए तो उसमें मखाना डाल दें और हल्की आंच पर 4-5 मिनट तक मखाने को कुरकुरा होने तक भूनें।

2 . इसके बाद एक मिक्सर जार में भुने हुए मखाने को डालें और एक महीन पाउडर में पीस लें। इसके बाद अब एक कटोरे में गेहूं का आटा, मखाना पाउडर, हरा धनिया और हरी मिर्च डालकर मिक्स कर लें।

3 . अब आटा गूंथ लें, लेकिन ध्यान रहे कि कि आटा सख्त नहीं होना चाहिए। इससे पराठा सॉफ्ट नहीं बनेगा। आटा गूंथने के बाद 15 मिनट के लिए रख दें और फिर आटे की लुइयां तैयार कर लें।

इस दौरान हल्की आंच पर एक तवा गर्म कर लें और घी डालकर पराठे को दोनों तरफ से हल्का ब्राउन होने तक पकने दें। फिर गर्म-गर्म सेवन करें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan