कच्चे आम की चटनी बनाने का तरीका और इसके सेवन के फायदे

कच्चे आम की चटनी बनाने का तरीका और इसके सेवन के फायदे
कच्चे आम की चटनी बनाने का तरीका और इसके सेवन के फायदे

गर्मी (Summer) के आते ही कच्चे आम का आना भी शुरू हो जाता है। कच्चे आम के भी अपने अलग फायदे होते हैं। गर्मियों में कच्चे आम का सेवन करने से शरीर को तरावट मिलती है। इसलिए लोग कई तरह की चीजों में इसका उपयोग करते हैं। कच्चे आम (Raw mango) में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, जिंक और कॉपर जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर आप गर्मियों में इसकी चटनी बनाकर इसका सेवन करते हैं, तो इसके बहुत से फायदे आपको मिल सकते हैं। जैसे पाचन, गैस, आंखों में सूजन और डायरिया जैसी समस्याओं में आराम पहुंचाने का काम कर सकता है। गर्मियों में पेट से संबंधित बहुत सी समस्याएं होने लगती हैं, इसलिए खाने के साथ में कच्चे आम से बनी चटनी फायदेमंद होती है। तो चलिए आगे लेख में जानते हैं, इसका बनाने का तरीका क्या है और इसके फायदों के बारे में-

कच्चे आम की चटनी कैसे बनती है ? How to make raw mango chutney?

कच्चे आम की चटनी आप कई तरह से बना सकते हैं, लेकिन हम आज आपको बहुत ही आसान तरीका बताएंगे, जिससे आप इसको 5 मिनट में तैयार कर सकें।

सामग्री -

1 कच्चा आम

50 ग्राम धनिया पत्ती

1 छोटा टुकड़ा अदरक

2 से 3 लहसुन की कली

1 चम्मच खड़ा जीरा

नमक स्वाद अनुसार

कच्चे आम को छीलकर उसकी गुठली हटा लें और आम को बड़े टुकड़ों में काटकर मिक्सी के जार में डालें, अब इसमें दी गई सामग्री के हिसाब से धनिया पत्ता, लहसुन, जीरा, अदरक और नमक डालें और इसे बारीक पीस लें। अब आप इसे खाने के साथ खा सकते हैं। आइए अब जानते हैं, इस चटनी को खाने से सेहत के लिए इसके फायदे क्या मिलते हैं।

youtube-cover

कच्चे आम की चटनी के सेहत के लिए फायदे - 4 Health benefits of raw mango chutney in hindi

पाचन के लिए लाभदायक ( Good for digestion) - गर्मियों में अक्सर खाने को पचाने में परेशानी होती है। लेकिन अगर आप खाने के साथ आम की चटनी का सेवन करते हैं, तो खाना जल्दी पचाने में मदद होती है।

गैस की समस्या से बचाए (avoid gas problem) - गर्मियों में ज्यादातर लोगों को गैस की समस्या होने लगती है। अगर आप खाने के साथ आम की चटनी का सेवन करते हैं, तो इससे गैस की समस्या से खुद को बचा सकते हैं।

कब्ज में फायदेमंद (Beneficial in constipation) - अगर आपको गर्मियों में कब्ज की समस्या होती है, तो आप रोजाना खाने में कच्चे आम की चटनी को शामिल करें। इससे कब्ज की समस्या नहीं होगी। क्योंकि इसमें फाइबर की अधिक मात्रा होती है, जिससे कब्ज में आराम मिलता है।

लू लगने से बचाए (avoid heat stroke) - गर्मियों में लू चलती है, जिससे लोग बीमार पड़ने लगते हैं। अगर आप रोजाना घर से बाहर निकल रहे हैं, तो कच्चे आम की चटनी के सेवन से जरूर करें। इससे आप लू लगने से बचे रहेंगे।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
App download animated image Get the free App now