पसीने की दुर्गंध से हैं परेशान, तो करें ये 5 उपाय

पसीने की दुर्गंध से हैं परेशान, तो करें ये उपाय
पसीने की दुर्गंध से हैं परेशान, तो करें ये उपाय

गर्मियों में ही नहीं कई लोगों को हर मौसम में पसीना आने की समस्या होती है, जिससे वो व्यक्ति खुद तो परेशान होता ही है, साथ ही दूसरे भी उसकी बदबू से परेशान रहते हैं। अगर आपके साथ ही इस तरह की कोई परेशानी है, तो इस लेख को जरूर पढ़ें। क्योंकि इसमें पसीने की दुर्गंध को दूर करने के कुछ ऐसे उपाय हम बताएंगे, जिससे इस दुर्गंध से आपको छुटकारा मिल सकेगा। तो आइए जानते हैं आगे के लेख में उन उपायों को-

पसीने की दुर्गंध से हैं परेशान, तो करें ये उपाय If you are troubled by the smell of sweat, then do these 5 measures in hindi

नींबू का करें उपयोग (Use lemon) - अगर आपके पास से भी पसीने की बहुत ज्यादा बदबू आती है। तो नींबू को काटकर उसका रस निकालें, अब इसके छिलके को अपने अंडरआर्म्स पर हल्के हाथों से रगडें। ऐसा करने से पसीने की बदबू धीरे धीरे खत्म होने लगेगी। क्योंकि नींबू में मौजूद सिट्रस बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं।

गुलाब जल का करें उपयोग (Use rose water) - गुलाब जल को एक स्प्रे बॉटल में भरें फिर इसे अपने अंडरआर्म्स में स्प्रे करें। ऐसा करने से बदबू नहीं आएगी।

बेकिंग सोडा (Use baking soda) - बेकिंग सोडा का पेस्ट तैयार करें और उसमें नींबू का रस मिलाकर 5 मिनट के लिए अंडरआर्म्स में लगाकर छोड़ दें। इसके बाद इसे सादे पानी से धोलें। ऐसा आप हफ्ते में दो बार करें। आप महसूस करेंगे कि बदबू धीरे धीरे जा रही है।

एलोवेरा का इस्तेमाल करें (Use Aloe Vera) - एलोवेरा जेल को अंडरआर्म्स में लगाने से सभी बैक्टीरिया खत्म हो जाएंगे। जिससे बदबू आने की समस्या से आप छुटकारा पा सकेंगे।

फिटकरी (Alum) - फिटकरी में मौजूद एंटीसेप्टिक गुण बैक्टीरिया को खत्म करने का काम करते हैं। अगर आप नहाने से पहले तीन चार मिनट तक फिटकरी को अंडरआर्म्स पर रगड़े और अच्छी तरह से धो लें, तो अंडरआर्म्स से बदबू नहीं आएगी।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
App download animated image Get the free App now