इमली के फायदे और नुकसान-Imli Ke Fayde Aur Nuksan

इमली के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
इमली के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

इमली (Tamarind) का स्वाद खट्टा मीठा होता है, इमली खाने में इतनी स्वादिष्ट होती है कि इसका नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। इमली का इस्तेमाल कई चीजों को बनाने के लिए होता है, जैसे इमली की चटनी, गोलगप्पे का पानी जैसी चीजों को बनाने में किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इमली जितनी स्वादिष्ट होती है, उतनी ही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भी होती है। इमली में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे तत्व पाए जाते हैं। साथ ही इसमें फाइबर, आयरन, कैल्शियम, विटामिन-सी, विटामिन-ए, कैल्शियम, पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इमली खाने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। जानिए इमली के फायदे और नुकसान क्या-क्या होते हैं।

इमली के फायदे और नुकसान (Imli Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

इमली के फायदे

दिल संबंधी बीमारी में फायदेमंद

इमली में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसलिए इमली दिल संबंधी बीमारी के लिए फायदेमंद मानी जाती है। इमली का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol) का स्तर कम होता है। साथ ही अच्छे कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है। जिससे हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है।

पेट के लिए फायदेमंद

इमली में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए इमली पेट के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। इमली का सेवन करने से पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है। साथ ही एसिडिटी की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

वजन होता है कम

इमली का सेवन करने से वजन भी आसानी से कम होता है। अगर किसी को वजन कम करना हो, तो उसे इमली का सेवन करना चाहिए।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है

इमली में विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता बढ़ती है। जो लोग बार-बार बीमार पड़ते हैं, उन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। इसलिए वह वायरल इंफेक्शन के शिकार हो जाते हैं। ऐसे लोगों को इमली का सेवन करना चाहिए।

हाई ब्लड प्रेशर होता है कंट्रोल

इमली का सेवन हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) में भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इमली का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल हो जाता है। इसलिए हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए इमली लाभदायक साबित होती है।

इमली के नुकसान

गर्भवती महिला के लिए हानिकारक

इमली का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक माना जाता है। क्योंकि इमली में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है और गर्भवती महिला को विटामिन सी से युक्त चीजों का नियंत्रित मात्रा में सेवन करने की सलाह दी जाती है।

गले में खराश की हो सकती है शिकायत

जिन लोगों को अक्सर गले में खराश की शिकायत होती है, उनको इमली का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इमली की तासीर ठंडी होती है। इसलिए इसके सेवन से गले में खराश की शिकायत बढ़ सकती है।

इमली से हो सकती है एलर्जी

जिन लोगों को इमली से एलर्जी (Allergy) होती है, उनको चक्कर, उल्टी, सूजन जैसी शिकायत हो सकती है।

दांतों की सतह को पहुंचता है नुकसान

इमली का ज्यादा सेवन दांतों को भी नुकसान पहुंचा सकता है। इमली ज्यादा खाने से दांतों की सतह को नुकसान पहुंचता हैं। क्योंकि इमली में एसिडिक तत्व पाए जाते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now