आयरन किसमें पाया जाता है-Iron Kisme Paya Jata Hai

आयरन किसमें पाया जाता है(फोटो-Sportskeeda hindi)
आयरन किसमें पाया जाता है(फोटो-Sportskeeda hindi)

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है, उन्हीं में से एक है आयरन (Iron), आयरन हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है। अगर शरीर में आयरन की कमी हो जाए, तो आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। बता दें कि आयरन लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में मदद करता है, जो ऑक्सीजन को पूरे शरीर में ले जाने का काम करता है। शरीर में आयरन की कमी होने पर स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाएं नहीं बन पाती हैं। जिसके कमी के कारण आप एनीमिया जैसी बीमारी के शिकार हो सकते हैं। इसलिए शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आयरन से भरपूर आहार का सेवन करना चाहिए, आयरन से भरपूर आहार का सेवन करने से शरीर स्वस्थ रहता है और आयरन की कमी भी नहीं होती है। आइए जानते हैं आयरन किस-किस खाद्य पदार्थों में पाया जाता है।

आयरन किसमें पाया जाता है

पालक- पालक (Spinach) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पालक में आयरन तो भरपूर मात्रा में पाया ही जाता है, साथ ही पालक में कई और विटामिन्स और मिनरल्स भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए अगर आप पालक की सब्जी या पालक के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे आयरन की कमी नहीं होती है। साथ ही कई और बीमारियां भी दूर होती है।

ब्रोकली- ब्रोकली (Broccoli) का सेवन भी स्वास्थ्य को कई लाभ पहुंचाता है। ब्रोकली में विटामिन-ई, विटामिन-सी, विटामिन-के साथ-साथ आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन के लिए भी काफी लाभदायक साबित होता है। साथ ही शरीर में आयरन की कमी नहीं होती है।

कद्दू के बीज- कद्दू के साथ-साथ कद्दू के बीज (Pumpkin seeds) का सेवन भी स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाता है। कद्दू के बीज में आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है। साथ ही इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कम होता है।

क्विनोआ- क्विनोआ (Quinoa) का सेवन स्वास्थ्य को कई लाभ पहुंचाता है। क्विनोआ में आयरन के साथ-साथ प्रोटीन, फाइबर की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से आयरन की कमी दूर होती है। साथ ही मधुमेह और हृदय स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद साबित होता है।

चुकंदर- चुकंदर (Beetroot) का सेवन कई बीमारियों में लाभदायक साबित होता है। क्योंकि चुकंदर में आयरन के साथ-साथ कई और भी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, इसलिए अगर आप चुकंदर या चुकंदर के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे आयरन की कमी नहीं होती है। साथ ही एनीमिया के शिकार लोगों के लिए चुकंदर रामबाण साबित है।

अनार- शरीर में आयरन की कमी होने पर या एनीमिया की बीमारी होने पर अनार (Pomegranate) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अनार में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में आयरन की कमी को दूर करने में मददगार साबित होती है।

ड्राई फ्रूट्स- आयरन की कमी को दूर करने के लिए ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) का सेवन भी काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि ड्राई फ्रूट्स में आयरन के साथ-साथ कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, इसलिए अगर आप खजूर, अखरोट, बादाम, किशमिश, जैसे ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते हैं, तो इससे आयरन की कमी दूर होती है। साथ ही कई और बीमारियां भी दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications