जायफल के फायदे

जायफल के फायदे (Sportskeeda Hindi)
जायफल के फायदे (Sportskeeda Hindi)

हर घर में कई तरह के मसालों का उपयोग किया जाता है। लेकिन उनके कई गुणों के बारे में हमें पता ही नहीं होता। ऐसा ही एक मसाला है जायफल। जायफल(Jaiphal) में विटामिन बी 6, फोलेट, मैग्नीशियम, फाइबर, मैंगनीज, कॉपर, थियामिन और मैक्लिग्नान जैसे फायदेमंद घटक तत्व पाए जाते हैं। जायफल के कई स्वास्थ्य संबंधी लाभ हैं। तो चलिए जानते हैं जायफल के फायदे।

youtube-cover

जायफल के फायदे : Jaiphal Ke Fayde In Hindi

पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए -

अगर किसी व्यक्ति को पेट से संबंधित कोई समस्या है। जैसे बदहजमी और गैस की परेशानी तो ऐसे में Jaiphal आपकी मदद कर सकता है। यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मददगार होता है। खासतौर पर सर्दियों में जायफल का उपयोग पाचनतंत्र को ठीक रखने के लिए किया जाता है।

सिरदर्द दूर करने के लिए -

जायफल का सेवन सिरदर्द और अन्य शारीरिक दर्द को ठीक करने में मदद करता है। जायफल का पेस्ट माथे पर लगाने से सिरदर्द और जोडों पर लगाने से जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिल सकता है।

दांत दर्द दूर करने के लिए -

अगर किसी व्यक्ति के दांतों में दर्द हो रहा है, तो ऐसे जायफल आपको इस दर्द से राहत दे सकता है। इसके लिए जायफल के पाउडर को दांतों पर लगाएं और कुछ देर बाद कुल्ला कर लें। वहीं आप दातों के दर्द में आराम पाने के लिए जायफल के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए -

जायफल के उपयोग से आप आंखों की रोशनी को तेज बना सकते हैं। जायफल (Jaiphal) के पाउडर का लेप बनाकर इसे पलकों और आंखों के चारों ओर लगा लें और फिर 15 मिनट बाद साफ कर लें।

त्वचा की परेशानी दूर करने के लिए -

अगर किसी को त्वचा संबंधी समस्याओं की परेशानी है को इसके लिए जायफल (Jaiphal) का इस्तेमाल किया जा सकता है, यह त्वचा को कोमल और स्वस्थ बनाने में मदद कर सकता है। शहद में जायफल का पाउडर मिलाकर एक पेस्ट बना लें और इसके इस्तेमाल से आप मुंहासों के निशानों से भी छुटकारा पा सकते हैं।

बच्चों के लिए -

अगर आपके बच्चे की उम्र 9 माह से अधिक है तो ऐसे में बच्चों को ठंड और खांसी से बचाने के लिए भी जायफल (Jaiphal) का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप इसमें हल्का सा शहद मिला लें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications