जायफल तेल के 7 फायदे : Nutmeg Oil Benefits 

जायफल तेल (nutmeg oil) के फायदे (फोटो - sportskeeda हिन्दी)
जायफल तेल (nutmeg oil) के फायदे (फोटो - sportskeeda हिन्दी)

जायफल (Nutmeg) एक खुशबू वाला मसाला है जिसका भोजन में उपयोग होता है। इसके अनेक लाभ और गुण होते है। जायफल के ही तरह जायफल का तेल (Nutmeg Oil) भी स्वास्थ के लिए बहुत लाभकारी होता है। पाचन तंत्र को ठीक करने से लेकर वजन घटाने तक यह हर जगह सक्षम साबित हुआ है। यह औषधिये रूप में, गैस व बदहज़मी, भूख भड़ाने आदि में भी उपयोग किया जाता है। इसका सेवन दांत दर्द, हृदय रोग, दस्त, खाँसी, उलटी, जुखाम आदि समस्याओं को दूर करने में लाभकारी है। जायफल का तेल का इस्तेमाल दवाइया और कॉसमेटिक्स बनाने में भी किया जाता है। आइये जायफल के तेल के फायदों को जाने :-

जायफल तेल के 7 फायदे : Nutmeg Oil Benefits In Hindi

1. दांत दर्द (Tooth ache)

जायफल के तेल दन्त दर्द में उपयोगी साबित हुआ है, इसे रुई में भिगो कर दर्द वाली जगह लगा। इससे दांत दर्द जल्दी ठीक हो जाएगा।

2. घाव या चोट पर (Injury and Wound)

जायफल का तेल किसी भी घाव के निशान को मिटाने में सक्षम है। 1 चमच जायफल के तेल में 1 चमच सरसों का तेल मिलाकार घाव पर लगाए। इससे निशान धीरे धीरे हल्का हो जाएगा।

3. जोड़ों का दर्द (Joint Pains)

जायफल के तेल को सरसों के तेल में मिलाकर मालिश करने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलेगा। इसकी मालिश से आर्थराइटिस ठीक हो सकता है।

4. पेट दर्द (Stomach ache)

पेट दर्द होने पर जायफल के तेल की 2-3 बूंद चीनी में या मीठे बताशे में मिलाकार खाए। इससे पेट दर्द में तुरंत राहत मिलेगी।

5. सूजन व मोच (Swelling and sprain)

जायफल के तेल से चोट-मोच का दर्द व सूजन वाले हिस्से पर मालिश करने से बहुत लाभ मिलता है और यह दर्द निवारक का काम करता है।

6. शीतपित्त (Hives - skin disease)

पुरानी पित्ती में जायफल तेल में जैतून का तेल मिलाकार मालिश करने से जबरदस्त लाभ प्राप्त होता है।

7. फटी एड़ियों के लिए (Craked heels)

सर्दी के मौसम में हाथों और पैरों की त्वचा फट जाया करती है। इसमें जायफल के तेल का उपयोग एड़ियों पर किया जाता है। यह अनेक फुटक्रीम्स में भी मौजूद होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar