जामुन की छाल से दूर करें ये समस्याएं 

जामुन की छाल से दूर करें ये समस्याएं (फोटो - sportskeeda hindi)
जामुन की छाल से दूर करें ये समस्याएं (फोटो - sportskeeda hindi)

जामुन का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसमें औषधीय गुण मौजूद होते है, जो शरीर की कई परेशानियों को दूर करने में प्रभावी है। जामुन की तरह जामुन की छाल भी सेहत के लिए फायदेमंद है। इसमें कई तरह के आवश्यक तत्व जैसे- फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम, आयरन और कई अन्य विटामिंस पाए जाते हैं। इससे शरीर की कई परेशानियां दूर होती हैं। जामुन के छाल का इस्तेमाल आयुर्वेद की कई औषधी में किया जाता है। खासतौर पर डायबिटीज रोगियों को जामुन की छाल का सेवन करने की सलाह दी जाती है। जानते हैं जामुन की छाल के फायदे।

जामुन की छाल से दूर करें ये समस्याएं : Jamun Bark Benefits In Hindi

दांतों के दर्द से आराम - जामुन की छाल का इस्तेमाल दांतों में होने वाले दर्द (toothache home remedies ) से राहत पाने के लिए किया जा सकता है। अगर किसी व्यक्ति को दांत दर्द या फिर मसूड़ों में दर्द है, तो इससे राहत पाने के लिए जामुन की छाल का इस्तेमाल राख की तरह मंजन के रूप में किया जा सकता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले 1 से 2 चुटकी जामुन की छाल लें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा सेंधा नमक मिला लें। फिर इसे अपने दांतों पर रगड़ें। कुछ हफ्तों तक ऐसा करने से दांतों के दर्द और मसूड़ों में होने वाले (toothache home remedies ) दर्द से राहत मिल जाएगी।

youtube-cover

गले की समस्या - गले में होने वाले दर्द, खराश, जलन और टाइटनेंस को दूर करने के लिए जामुन की छाल का इस्तेमाल करना लाभकारी होता हैं। इसके लिए सबसे पहले आप जामुन की छाल को एक कप पानी में उबाल लें। इसके बाद अब इस पानी से नियमित रूप से सुबह शाम कुल्ला करें। कुछ दिनों तक लगातार ऐसा करने से गले में होने वाले दर्द और खराश से आराम मिलेगा।

डायबिटीज रोगियों के लिए - डायबिटीज रोगियों के लिए जामुन का सेवन लाभकारी होता है। वहीं इसकी गुठली का पाउडर (When should I take jamun powder for diabetes) खाने की भी सलाह दी जाती है। क्योंकि इससे शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। वहीं जामुन की गुठली की तरह, इसकी छाल भी ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करती है।

पेट दर्द दूर करने के लिए - पेट में होने वाली समस्याओं से राहत पाने के लिए जामुन की छाल का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। अगर किसी व्यक्ति का पेट खराब या फिर पेट दर्द हो रहा है,तो ऐसे में आप जामुन की छाल को पानी में छिसकर सेवन करें। इससे अपच, गैस और पेद में दर्द से राहत मिल सकता है।

स्किन की समस्याएं दूर करने के लिए - स्किन skin की समस्याओं को दूर करने के लिए जामुन की छाल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से स्किन पर होने वाली झुर्रियां, दाग-धब्बे और संक्रमण से बचाव कर सकते हैं। इसके लिए जामुन की छाल को पीसकर या फिर पत्थर पर घिसकर लेप तैयार कर लें। अब इस लेप को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। इससे स्किन की परेशानी दूर होगी।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan