जीरा खाने के फायदे : Jira Khane Ke Fayde

जीरा खाने के फायदे  (फोटो - myupchar)
जीरा खाने के फायदे (फोटो - myupchar)

खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए लोग अक्सर मसालों का उपयोग किया करते हैं। ये मसाले लगभग हर रसोई में मौजूद होते हैं। इन्हीं मसालों में से एक जीरा भी है। इस मसाले में केवल स्वाद ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य लाभ भी छुपा है। इससे मुंह में सलाइवा का निर्माण होने लगता है भूख बढ़ सकती है। भोजन बनाने में जीरा का उपयोग साबुत बीज और पाउडर, दोनों रूपों में किया जाता है। जानते हैं जीरा खाने के फायदे।

जीरा खाने के फायदे : Jira Khane Ke Fayde In Hindi

पाचन के लिए - सही वक्त पर खाना न खाने और गलत खान-पान की वजह से अपच की समस्या हो सकती है। ऐसे में अगर आहार में जीरा को शामिल किया जाए, तो पाचन में मदद मिल सकती है।

सर्दी और बुखार के लिए - हल्की-फुल्की सर्दी और बुखार होना आम बात है। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खों से इन्हें कम किया जा सकता है। सर्दी लगने पर बार-बार छींक आ रही है या नाक में भारीपन महसूस हो रहा है, तो मुट्ठी भर जीरे को भूनकर, फिर उसे कपड़े में बांधकर थोड़ी-थोड़ी देर में सूंघा जा सकता है। इससे कुछ हद तक आराम मिल सकता है।

इम्यूनिटी के लिए - जीरा खाने से लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत किया जा सकता है। दरअसल, इसमें इम्यूनोमॉड्यूलेटरी (Immunomodulatory) प्रभाव होते हैं, जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को जरूरत के हिसाब से बढ़ाते हैं। वहीं, जीरा आयरन से समृद्ध होता है। यह तत्व ऑक्सीजन को शरीर की कोशिकाओं तक पहुंचाने के साथ ही इम्यूनिटी सिस्टम को भी स्वस्थ रखता है। इसके लिए जीरा पानी का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।