कलाई की नस में सूजन दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय : Kalai Ki Nas Me Sujan Dur Karne Ke Liye Gharelu Upay

कलाई की नस में सूजन दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय (फोटो - sportskeeda hindi)
कलाई की नस में सूजन दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय (फोटो - sportskeeda hindi)

कई बार लोगों को काम करते-करते कलाई की नसों में दर्द होने लगता है। कलाई की नसों में दर्द के साथ-साथ सूजन की भी शिकायत होने लगती है। यह समस्या लगातार काम करने की वजह से भी हो सकता है। इसके अलावा कई अन्य वजहों जैसे- शरीर का वजन अधिक होना, गर्भवती होना, ब्लड सर्कुलेशन सही से न होना, आयरन की कमी के कारण भी कलाई की नसों में सूजन और दर्द की शिकायत हो सकती है। जानते हैं कलाई की नसों में सूजन दूर करने के लिए घरेलू उपाय।

कलाई की नस में सूजन दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय : Kalai Ki Nas Me Sujan Dur Karne Ke Liye Gharelu Upay In Hindi

बर्फ का करें इस्तेमाल - कलाई की नसों में सूजन होने पर बर्फ से सिंकाई कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले बर्फ के कुछ टुकड़ें लें। अब इसे तौलिए से लपेट लें। इसके बाद इससे अपनी कलाई की सिंकाई करें।

गर्म तेल से मालिश - कलाई की मालिश करने के लिए सबसे पहले सरसों तेल को हल्का सा गर्म कर लें। अब इस तेल को अपनी कलाई पर लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें।

हीट थेरेपी - कलाई की नसों में सूजन और दर्द होने पर आप हीट थेरेपी भी अपना सकते हैं। इसके लिए हीट पैक या फिर एक कप गर्म पानी लीजिए। इसके बाद इस पानी में एक कपड़े को भिगो दें। कपड़े को भिगोने के बाद इसे निचोड़ लें और कलाई पर कुछ समय के लिए सिंकाई करें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।