कलौंजी और जैतून के तेल के फायदे : Kalonji Aur Jaitun Tel Ke Fayde

कलौंजी और जैतून के तेल के फायदे (फोटो - uttam news)
कलौंजी और जैतून के तेल के फायदे (फोटो - uttam news)

आजकल लोग जैतून के तेल का इस्तेमाल काफी अधिक करने लगे हैं। अगर आप खाना बनाने के शौकीन हैं, तो आपको ओलिव ऑयल के बारे में पता ही होगा। ओलिव ऑयल न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह कई औषधीय गुणों से भरपूर है। जैतून का तेल विटामिन, मिनरल, एंटीऑक्सीडेंट और कई अन्य गुणों से भरपूर होता है। वहीं अगर इसे कलौंजी के साथ मिलाकर इस्तेमाल करते हैं तो इससे बहुत लाभ मिलते हैं। जानते हैं कैसे यह फायदेमंद है।

कलौंजी और जैतून के तेल के फायदे : Kalonji Aur Jaitun Tel Ke Fayde In Hindi

बालों के लिए - कलौंजी और जैतून का तेल (Olive oil) मिलाकर लगाने से बालों को बहुत फायदा होता है। इससे सिर की तैलीय त्वचा से छुटकारा मिलता है। साथ ही बालों को पोषण भी मिलता है। इस तेल को लगाने से बाल टूटना बंद हो जाते हैं और बालों को मजबूती मिलती है। इस तेल को लगाने के लिए एक चम्मच कलौंजी में एक चम्मच ऑलिव ऑयल डालकर बालों की जड़ों पर हल्के हाथों से लगाएं। आधा घंटे रखने के बाद शैम्पू कर लें।

कब्ज की समस्या में - सही खान-पान न होने की वजह से लोगों को पेट संबंधी परेशानियां रहती हैं। कब्ज उन्हीं समस्याओं में से एक है। कब्ज की परेशानी में अगर कलौंजी और जैतून के तेल का सेवन किया जाए, तो इससे काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है। जैतून का तेल गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट (gastrointestinal tract) और पेट के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।

मधुमेह में - आज के समय में गलत दिनचर्या की वजह से मधुमेह की समस्या बढ़ती जा रही है।अगर एक बार किसी को मधुमेह हो जाए, तो फिर उसे हमेशा संभलकर रहना होता है और अपने खाना-पान का खास ध्यान रखना होता है। ऐसे में कलौंजी और जैतून के तेल का सेवन मधुमेह के मरीजों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।