कमल ककड़ी के फायदे : Kamal Kakdi Ke Fayde

फोटो- Healthunbox
फोटो- Healthunbox

हम में से बहुत से लोगों को कमल ककड़ी का अचार, पकौड़े खाना बहुत पसंद होगा। कमल ककड़ी शरीर को कई फायदे देती है जैसी वजन कम करने में, शरीर को डिटॉक्स करने में आदि। इसके सेवन से शरीर को पोषण मिलता है और साथ ही कई बीमारियों से बचने में मदद करती है। जानते हैं कमल ककड़ी से शरीर को क्या-क्या फायदे होते हैं।

ये भी पढ़ें: सुबह खाली पेट अजवाइन खाने के फायदे: subah khali pet ajwain khane ke fayde

कमल ककड़ी के फायदे -

दस्त में आराम मिलता है - अगर किसी को दस्त की समस्या हो रही है तो इसकी वजह से शरीर में कमजोरी होने लग जाती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कमल ककड़ी का उपयोग घरेलू नुस्खे के तौर पर किया जा सकता है। कमल ककड़ी में एंटी डायरिया गुण होते हैं, जो डायरिया से आराम पाने में मदद कर सकते हैं। हां, अगर दस्त गंभीर अवस्था में हैं, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से चेकअप करवाना चाहिए।

शरीर से सूजन कम होती है - कमल ककड़ी में एंटी इन्फ्लमेट्री (Anti-inflammatory) गुण होते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

कैंसर में फायदेमंद - कमल ककड़ी में गुणों का भंडार होता है। यह कई बीमारियों से लड़ने में मदद करती हैं। कमल ककड़ी में बायोटिक फाइटोकेमिकल्स होता है, जो औषधि के रूप में उपयोग किया जाता है। ये कंपाउंड पेट में कैंसर (cancer) की कोशिकाओं को पनपने से रोकने में मदद कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: अजवाइन के पानी के फायदे: awain ke pani ke fayde

खांसी से राहत - अगर कोई खांसी की वजह से परेशान है तो इससे राहत पाने के लिए भी कमल ककड़ी का उपयोग किया जा सकता है। लेकिन खांसी के लिए कमल ककड़ी का उपयोग करने से पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

बालों के लिए लाभदायक - हर किसी को अपने बालों की देखभाल करना पसंद होता है, लेकिन अक्सर लोगों के बाल खराब हो जाते हैं जिसके पिछे का एक बड़ा कारण ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को माना गया है। इसकी वजह से बालों के झड़ने और समय से पहले से सफेद होने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने के लिए कमल ककड़ी का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद विटामिन-सी (vitamin-c) एक प्रभावी एंटी-ऑक्सीडेंट (antioxidant) की तरह काम कर सकता है और बालों को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद कर सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

ये भी पढ़ें: गर्म पानी पीने के फायदे: Garam Pani Peene Ke Fayde

Edited by Naina Chauhan