सुबह खाली पेट अजवाइन खाने के फायदे: subah khali pet ajwain khane ke fayde

फोटो- youtube
फोटो- youtube

हर घर में अजवाइन का सेवन किया जाता है। अजवाइन में कैल्शियम, पोटैशियम, फास्फोरस, आयोडीन, केरोटिन जैसे तत्व पाय जाते हैं जो शरीर के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। अगर रोजाना सुबह खाली पेट अजवाइन का सेवन किया जाए तो इससे स्वास्थ संबंधी कई समस्याएं दूर हो सकती है। अजवाइन के सेवन से न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ता है बल्क‍ि यह आपको पेट से जुड़ी की बीमारि‍यों को भी दूर रखने में मदद करता है। जानते हैं सुबह खाली पेट अजवाइन खाने के फायदे।

ये भी पढ़ें: अजवाइन के पानी के फायदे: awain ke pani ke fayde

सुबह खाली पेट अजवाइन खाने के फायदे-

पेट की बीमारी से छुटकारा- अगर आप खाली पेट अजवाइन का सेवन करते हैं तो इससे पेट की कई बीमारियों का इलाज किया जा सकता है। इसके सेवन से पेट दर्द, गैस, उल्टी,एसिडिटी की परेशानी से राहत मिलती है। वहीं अगर किसी का डाइजेशन खराब है तो इसे सही करने के लिए अजवाइन से अच्छा कुछ नहीं है। इसके साथ ही अजवाइन का सेवन सर्दी-जुकाम में भी फायदेमंद होता है। अजवाइन की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसका सेवन सर्दी जुकाम में बहुत लाभकारी होता है।

वजन घटाने के लिए फायदेमंद- अजवाइन का सेवन वजन घटाने में मदद कर सकता है। इसके सेवन से शरीर में मेटाबॉलिज्म बढ़ता है जिससे शरीर की चर्बी घटती है। इसके साथ आप खाली पेट अजवाइन का पानी भी पी सकते हैं।

ये भी पढ़ें: रात को सोते समय अजवाइन खाने के फायदे: raat ko sote samay ajwain khane ke fayde

पीरियड्स के दर्द से छुटकारा - अक्सर महिलाओं को पीरियड्स के समय पेट और कमर में दर्द होता है। इस दर्द से राहत पाने के लिए अजवाइन का सेवन फायदेमंद होता है। वहीं इसके सेवन से कोई नुकसान भी नहीं होगा। लेकिन इस बात का ध्यान रहे कि अजवाइन की तासीर गर्म होती है और अगर ब्‍लड फ्लो ज्‍यादा हो तो इसका इस्‍तेमाल नहीं करना चाहिए।

गठिया में फायदेमंद- जिन लोगों को गठिया का रोग हो, उनके लिए अजवाइन बहुत फायदेमंद है। अजवाइन के चूर्ण की पोटली बनाकर घुटनों में सेंकने से फायदा होता है। वहीं आधा कप अजवाइन के रस में सौंठ मिलाकर पीने से भी गठिया रोग में मदद मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: अजवाइन का पानी पीने के नुकसान: ajwain ka pani peene ke nuksan