गर्मियों में डायबिटीज को रखें काबू, इन 5 चीजों का करें सेवन 

गर्मियों में डायबिटीज को रखें काबू, इन चीजों का करें सेवन
गर्मियों में डायबिटीज को रखें काबू, इन चीजों का करें सेवन

डायबिटीज (Diabetes) की समस्या से आजकल सभी लोग परेशान हैं। गर्मियों के समय में ये परेशानी थोड़ी ज्यादा बढ़ जाती है। क्योंकि इस दौरान ये तय कर पाना कि क्या खा सकते हैं और क्या नहीं बहुत मुश्किल हो जाता है। दरअसल गर्मियों (Summer) के दिनों में खाने को पचाने में मुश्किल होती है और अगर खाना अच्छे से न पच पाए तो इस कारण ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है। जो कि डायबिटीज के खतरे को बढ़ाता है। इसलिए गर्मियों में इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है कि आप सही चीजों का सेवन करें। आज इस लेख में आप आपको इसी बात की जानकारी देंगे कि आप गर्मियों में किन चीजों का सेवन कर सकते हैं।

गर्मियों में डायबिटीज को रखें काबू, इन चीजों का करें सेवन Keep diabetes under control in summer, consume these 5 things in hindi

पपीता को करें शामिल (Eat Papaya) - डायबिटीज के मरीजों को पपीता को शामिल करना चाहिए। पपीता में बहुत ज्यादा मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। जिसकी वजह से इसका पचने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होती है। डाइजेशन के लिए भी पपीता बहुत गुणकारी होता है। इसलिए आप गर्मियों में पपीते का सेवन जरूर करें।

दलिया (Daliya) - गर्मियों में हल्के खाने का सेवन ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए। अगर आप चाहते हैं कि आपका खाना आराम से पच जाए, तो रात में दलिया का सेवन करना शुरू करें। इससे पाचन सही रखने में मदद मिलती है। क्योंकि इसमें फाइबर की बहुत ज्यादा मात्रा पाई जाती है। इसलिए आप इसका सेवन जरूर करें।

सब्जियों का जूस (Vegetable juice) - गर्मियों में शुगर के मरीजों को सब्जियों के बने जूस का सेवन भी जरूर करना चाहिए। इससे आपको ताकत तो मिलेगी ही साथ ही कई सारे न्यूट्रिएंट्स भी मिलेंगे। जो आपको दुरुस्त रखने में मदद करेंगे।

छाछ का करें सेवन (use buttermilk) - गर्मियों में खाना आसानी से पच जाए, इसके लिए आप रोजाना छाछ का सेवन करें। छाछ के सेवन से खाना आराम से पच जाता है।

मूंग दाल का सेवन करें (Moong dal) - गर्मियों में आसानी से पचने वाली दालों का सेवन भी आपके लिए बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप मूंग दाल का सेवन कर सकते हैं। इसको आसानी से पचाया जा सकता है। साथ ही इसमें बहुत से न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जिससे आपको दिनभर की ताकत मिलती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।