प्रेगनेंसी प्लान करने से पहले रखें, इन 5 बातों का ध्यान

प्रेगनेंसी प्लान करने से पहले रखें, इन बातों का ध्यान
प्रेगनेंसी प्लान करने से पहले रखें, इन बातों का ध्यान

मां बनना एक बहुत ही बड़ी जिम्मेदारी होती है और हर एक महिला का मन जरूर होता है कि जीवन में एक न एक बार मां बने। लेकिन ये पूरी प्रक्रिया कुछ महिलाओं के लिए काफी ज्यादा मुश्किल भी हो जाती है। प्रेगनेंसी के 9 महीने अच्छे से निकलें, इसके लिए आपको खुद को पहले से ही तैयार करना चाहिए। जिससे इन 9 महीने में आपको किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। यदि आप प्रेगनेंसी प्लान कर रहीं हैं, तो खुद को पहले से फिट रखना बेहद जरूरी होता है और वो कैसे बताएंगे आपको आगे के लेख में, यहां आपको हम जानकारी देंगे कि किस तरह से आपको खुद को प्रेगनेंसी के लिए तैयार करना चाहिए।

youtube-cover

प्रेगनेंसी प्लान करने से पहले रखें, इन बातों का ध्यान Keep these 5 things in mind before planning pregnancy in hindi

प्रेगनेंसी प्लान करने से पहले एक बार डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। क्योंकि इस दौरान डॉक्टर आपकी फुल बॉडी का चेकअप (Pregnancy full body checkup) करके बताएंगी कि आप प्रेगनेंसी के लिए कितने फिट हैं।

प्रेगनेंसी प्लान करने के 3 महीने पहले से नियम अनुसार व्यायाम करना शुरू करें। जिससे आपका शरीर प्रेगनेंसी के लिए फिट बनेगा और आप आसानी से कंसीव कर पाएंगी।

व्यायाम (Exercise) के साथ ही खाने पर भी ध्यान देना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। क्योंकि अगर आपका खानपान सही रहेगा, तो आपकी बॉडी भी सही तरीके से रिएक्ट करेगी। खाने में ऐसी चीजों का सेवन करें, जो आपको ताकत प्रदान करे।

मेडिटेशन (Meditation) एक बहुत अच्छा प्रोसेस होता है। अगर आप प्रेगनेंसी की तैयारी कर रहे हैं, तो मेडिटेशन करना बहुत जरूरी होता है। मेडिटेशन से आपका मन शांत रहेगा। जिससे आपकी बॉडी पॉज़िटिव रिएक्ट करती है।

प्रेगनेंसी प्लान करने के पहले आप सुबह जल्दी उठने की आदत डालें। सुबह जल्दी उठने से आप खुद को तरोताजा रख सकेंगे। जिससे आपका दिमाग और बॉडी उसी तरह से ढलेगा।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
App download animated image Get the free App now