खजूर खाने के नुकसान : Khajoor Khane Ke Nuksan

खजूर खाने के नुकसान (फोटो - navbharat)
खजूर खाने के नुकसान (फोटो - navbharat)

खजूर (Khajoor) औषधीय गुणों का खजाना होता है, इसके सेवन से कई बीमारियों का उपचार किया जाता है। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ है दिल के रोगों का खतरा भी कम करता है। इसके साथ-साथ डायबिटीज को भी कंट्रोल रखता है। खजूर (Khajoor) के सेवन से शरीर की हड्डियां भी मजबूत होती हैं। बता दें कि खजूर में मौजूद फाइबर पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह गुणकारी खजूर गर्मी के मौसम में आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व और मिनरल्स हमारी बॉडी को हेल्दी रखने में मदद करते हैं, लेकिन गर्मियों में हमें खजूर का सेवन कम करना चाहिए। क्योंकि इससे हमारी सेहत बिगड़ भी सकती है। जानते हैं गर्मियों के मौसम में खजूर खाने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।

खजूर (Dates) खाने के नुकसान : Khajoor Khane Ke Nuksan In Hindi

पेट दर्द और एलर्जी का कारण - खजूर में प्रिजर्वेटिव के तौर पर सल्फाइट का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे वह लंबे समय तक खराब ना हो। सल्फाइट एक कैमिकल कंपाउंड होता है, जो हानिकारक बैक्टीरिया को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

शुगर का कारण बन सकता है - अधिक मात्रा में खजूर का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसके ज्यादा सेवन करने से आप ब्लड शुगर के मरीज भी बन सकते हैं।

वजन बढ़ाता है - खजूर का ज्यादा सेवन करने से बॉडी में कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है, जिसके कारण वजन बढ़ने लगता है। खजूर का ज्यादा सेवन करना पेट दर्द का भी कारण बन सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now