खाली पेट आंवला खाने के फायदे -Khali Pet Amla Khane Ke Fayde

खाली पेट आंवला खाने के फायदे (फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट आंवला खाने के फायदे (फोटो-Sportskeeda hindi)

आंवला (Amla) सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन सी (Vitamin C) पाया जाता है। जो शरीर के लिए बहुत लाभदायक साबित होता है। कहा जाता है कि आंवला त्वचा, आंख, बाल और शरीर से जुड़ी कई परेशानियों से लड़ने में सक्षम होता है। यह सर्दियों में होने वाली कई बीमारियों से बचाता है। लेकिन अगर कोई आंवला का खाली पेट सेवन करता है तो यह और भी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

आंवला खाने में कसैला होता है, इसलिए ज्यादातर लोग इसका सेवन नहीं करते हैं। आंवला में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है। इसके अलावा इसमें पोटैशियम, कैल्शियम, कैरोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम, मिनरल्स, पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिए काफी जरूरी होते हैं।

खाली पेट आंवला खाने के फायदे ( Khali Pet Amla Khane Ke Fayde In Hindi)

सर्दी-खांसी में फायदेमंद

आंवला का सेवन सर्दी-खांसी (Cold and Cough) में काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। अक्सर कर मौसम बदलने की वजह से सर्दी-खांसी की शिकायत हो जाती है, लेकिन अगर कोई रोजाना खाली पेट आंवला का सेवन करता है, तो काफी हद तक इससे बच सकता है।

एसिडिटी की समस्या होती है दूर

आंवला का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर कोई रोजाना खाली पेट आंवला का सेवन करता है, तो पेट संबंधी कई बीमारियां दूर होती है। साथ ही एसिडिटी (Acidity) और कब्ज की शिकायत भी दूर होती है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

अगर कोई रोजाना नियमित रूप से आंवला का सेवन करता है, तो उससे चेहरे पर ग्लो (Glowing Skin) आता है। साथ ही पिंपल्स और दाग धब्बे भी दूर होते हैं। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

आंवला आंखों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आंवला का रोजाना सुबह खाली पेट सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

पाचन शक्ति होती है मजबूत

आंवला के सेवन से पाचन शक्ति मजबूत होती है। अगर कोई रोजाना खाली पेट आंवला का सेवन करता है, तो उससे पाचन शक्ति मजबूत होती है।

बालों के लिए फायदेमंद

आंवला बालों के लिए रामबाण माना जाता है। अगर कोई रोजाना खाली पेट एक आंवला का सेवन करता है, तो उससे बाल चमकदार और मुलायम होते हैं। साथ ही आंवला बालों को घने और लंबे करने में भी मदद करता है।

कमजोरी होती है दूर

अगर कोई रोजाना खाली पेट आंवला का सेवन करता है, तो उससे कमजोरी दूर होती है। जिनको काफी कमजोरी (Weakness) महसूस होती है। उनको रोजाना नियमित रूप से एक आंवले का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे शरीर में एनर्जी मिलती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava