खाली पेट मुनक्का का पानी पीने के 7 फायदे

खाली पेट मुनक्का का पानी पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट मुनक्का का पानी पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

मुनक्का के पानी (Munakka water) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं यदि आप मुनक्का के पानी का सेवन सुबह खाली पेट करते हैं, तो यह सेहत को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। जी हां खाली पेट मुनक्का का पानी पीने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि मुनक्का पोषक तत्वों से भरपूर होता है। मुनक्का में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और कार्बोहाइड्रेट काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा मुनक्का मैग्नीशियम और पोटैशियम का भी अच्छा सोर्स है। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। आइए जानते हैं खाली पेट मुनक्का का पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

खाली पेट मुनक्का का पानी पीने के 7 फायदे-Khali Pet Munakka Ka Pani Pine Ke Fayde In Hindi

इम्यूनिटी होती है मजबूत

मुनक्का प्रोटीन और विटामिन सी से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप खाली पेट मुनक्का का पानी पीते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

एनीमिया में फायदेमंद

एनीमिया (Anemia) यानि खून की कमी होने पर कमजोरी, थकान जैसी कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगती है। लेकिन अगर आप रोजाना खाली पेट मुनक्का के पानी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें आयरन पाया जाता है, जो खून की कमी को दूर करने में मदद करता है।

पेट के लिए फायदेमंद

मुनक्का का पानी पेट के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मुनक्का फाइबर से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप खाली पेट मुनक्का के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है और कब्ज जैसी समस्या दूर होती है।

हड्डियां होती है मजबूत

बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां (Bones) कमजोर होने लगती है, लेकिन अगर आप रोजाना खाली पेट मुनक्का के पानी का सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों के लिए फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मुनक्का कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

मुनक्का का पानी त्वचा (Skin) के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मुनक्का का पानी पीने से शरीर में मौजूद गंदगी निकल जाती है। साथ ही मुनक्का एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होता है। इसलिए खाली पेट मुनक्का का पानी पीने से त्वचा हेल्दी रहती है। साथ ही त्वचा संबंधी समस्याएं भी दूर होती है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

मुनक्का का पानी हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मुनक्का के पानी में पोटैशियम पाया जाता है, इसलिए ब्लड प्रेशर के मरीज अगर खाली पेट मुनक्का के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

बालों के लिए फायदेमंद

मुनक्का के पानी का सेवन बालों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मुनक्का में प्रोटीन, विटामिन ई और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसलिए खाली पेट मुनक्का के पानी का सेवन करने से बाल घने और मजबूत (Strong hair) बनते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now