खाली पेट नारियल पानी पीने के 5 फायदे-Khali Pet Nariyal Pani Pine Ke 5 Fayde

खाली पेट नारियल पानी पीने के 5 फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट नारियल पानी पीने के 5 फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

नारियल पानी (Coconut Water) स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन अगर कोई सुबह खाली पेट नारियल पानी का सेवन करता है, तो इससे दिनभर शरीर में एनर्जी (Energy) बनी रहती है। नारियल पानी विषैले तत्वों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। नारियल पानी में पोटेशियम, सोडियम, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसलिए इसका सेवन स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होता है। जानिए खाली पेट नारियल पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

खाली पेट नारियल पानी पीने के 5 फायदे (Khali Pet Nariyal Pani Pine Ke 5 Fayde In Hindi)

किडनी स्टोन की शिकायत होती है दूर

नारियल पानी किडनी की बीमारी में काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर किसी को किडनी स्टोन (Kidney Stone) की शिकायत हो, तो उसे सुबह खाली पेट नारियल पानी का सेवन करना चाहिए। इससे किडनी स्टोन काफी हद तक ठीक होने में मदद मिलती है।

ब्लड प्रेशर होता है कंट्रोल

नारियल पानी में पोटैशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल (Blood Pressure) में रहता है। अगर कोई हाई ब्लड प्रेशर का मरीज हो, तो उसे सुबह खाली पेट नारियल पानी का सेवन करना चाहिए।

पाचन तंत्र होता है मजबूत

नारियल पानी पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। सुबह खाली पेट इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही कब्ज और एसिडिटी (Acidity) की शिकायत भी दूर होती है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

खाली पेट नारियल पानी का सेवन स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से त्वचा पर ग्लो आता है। साथ ही पिंपल्स, झुर्रियां, और एग्जिमा की समस्या से छुटकारा मिलता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

खाली पेट नारियल पानी का सेवन आंखें के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। खाली पेट इसके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है। साथ ही आंखों में दर्द और जलन जैसी समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now