खुजली में कपूर के फायदे और उपयोग

खुजली में कपूर के फायदे और उपयोग (फोटो - sportskeeda hindi)
खुजली में कपूर के फायदे और उपयोग (फोटो - sportskeeda hindi)

कपूर का उपयोग अक्सर लोग पूजा पाठ में करते हैं। लेकिन कपूर न सिर्फ पूजा-पाठ के लिए बल्कि यह सेहत के लिहाज से भी कई तरह से उपयोगी हो सकता है। कपूर शारीरीक रूप से कई तरह से फायदेमंद होता है। इसके उपयोग से स्किन पर होने वाली खुजली को शांत कर सकते हैं। खुजली होने पर आप कपूर का कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं खुजली होने पर कपूर के फायदे और उपयोग।

खुजली के लिए कपूर के फायदे - Khujli Me Kapur Ke Fayde In Hindi

आपको बता दें, कपूर camphor में एसेंशियल ऑयल मौजूद होता हैं, जो त्वचा की खुजली और जलन को शांत कर सकता है। इसके साथ ही यह स्किन संबंधी कई परेशानियों को भी दूर कर सकता है। इसमें मौजूद एसेंशियल ऑयल, स्किन काफी आसानी से सोख लेती है, जो स्किन को ठंडक प्रदान कर सकती है।

खुजली में कपूर का उपयोग - Khujli Me Kapur Ke Upyog In Hindi

कैस्टर ऑयल और कपूर - कैस्टर ऑयल और कपूर का इस्तेमाल स्किन पर खुजली की परेशानी को दूर करता है। इस मिश्रण को प्रभावित हिस्से पर लगाएं। करीब 15 मिनट बाद इसे साफ कर लें। आप चाहे तो सोते समय भी इसका यूज कर सकते हैं। इससे खुजली की परेशानी शांत होगी।

बादाम तेल और कपूर - खुजली की समस्या को दूर करने के लिए कपूर और बादाम का तेल उपयोग किया जाता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 कटोरी में दो चम्मच बादाम का तेल और दो से तीन क्यूब कपूर का डालें। दोनों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद इसे प्रभावित स्थान पर लगाएं।

नारियल तेल और कपूर - नारियल तेल और कपूर का इस्तेमाल बालों और स्किन की खुजली को शांत कर सकता है। इसका मिश्रण को खुजली से प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे खुजली शांत होगी।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।