लेमन ग्रास तेल के फायदे

लेमन ग्रास तेल के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
लेमन ग्रास तेल के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

कुछ लोग चाय का स्वाद बढ़ाने के लिए लेमन ग्रास का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या कभी इसके तेल का इस्तेमाल किया है। आपको बता दें, इसके तेल से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। लेमन ग्रास तेल कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। इसके साथ ही लेमन ग्रास तेल में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। अगर किसी के शरीर में सूजन की समस्या है या कोई तनाव और चिंता में रहता है तो उसके लिए भी लेमन ग्रास तेल का उपयोग बहुत लाभकारी होता है। तो आइए जानते हैं लेमन ग्रास तेल का इस्तेमाल करने से सेहत को मिलने वाले फायदे।

लेमन ग्रास तेल के फायदे : lemon Grass Tel Ke Fayde In Hindi

सूजन को कम करने के लिए - शरीर की सूजन को कम करने के लिए लेमन ग्रास तेल का इस्तेमाल लाभकारी हो सकता है।ऐसा इसलिए क्योंकि लेमन ग्रास तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में होने वाली सूजन को कम करने में मदद करता है। वहीं अगर किसी को अर्थराइटिस की समस्या है तो उसके लिए भी ये तेल अच्छा काम करता है।

दाद-खाज और खुजली से राहत दिलाता है - दाद-खाज और खुजली से राहत पाने के लिए लेमन ग्रास तेल का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि लेमन ग्रास तेल में एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो दाद-खाज और खुजली से राहत दिलाने में मदद करता है। अगर आप नियमित रूप से इस तेल को प्रभावित हिस्से पर लगाते हैं तो यह आपकी एंटीफंगल समस्याओं को कम करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल कम करने में फायदेमंद - शरीर में अगर कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाए तो इसकी वजह से कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए लेमन ग्रास तेल का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।