लिवर में सूजन के लक्षण, कारण और घरेलू उपचार-Liver Me Sujan Ke Lakshan, Karan Aur Gharelu Upchar

लिवर में सूजन के लक्षण, कारण और घरेलू उपचार(फोटो-Sportskeeda hindi)
लिवर में सूजन के लक्षण, कारण और घरेलू उपचार(फोटो-Sportskeeda hindi)

लिवर (Liver) हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है। इसलिए लिवर को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी होता है। लिवर हमारे शरीर में खाने को पचाने से लेकर पोषक तत्वों को स्टोर करने का काम करता है। साथ ही लिवर हमारे शरीर के विषाक्त पदार्थों को निकालने का काम भी करता है। लेकिन आजकल की लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की वजह लिवर में सूजन की समस्या ज्यादातर लोगों में देखने को मिल रही है। लिवर में किसी तरह की परेशानी होने पर कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए लिवर में सूजन की समस्या होने पर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, समय रहते इसका इलाज करा लेना चाहिए। आइए जानते हैं लिवर में सूजन के क्या-क्या लक्षण और कारण होते हैं।

लिवर में सूजन के लक्षण, कारण और घरेलू उपचार (Liver Me Sujan Ke Lakshan, Karan Aur Gharelu Upchar In Hindi)

लिवर में सूजन के लक्षण

- पेट में दर्द होना

- स्किन, नाखून और आंखों का रंग पीला होना

- कमजोरी महसूस होना

- यूरिन का रंग गहरा होना

- स्किन में खुजली होना

- मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होना

लिवर में सूजन के कारण

- गलत खान-पान का सेवन

- शराब का सेवन

- खराब लाइफस्टाइल

- पीलिया

- वायरल और बैक्टीरियल समस्या

- लिवर में रक्त प्रवाह की कमी

लिवर में सूजन कम करने के घरेलू उपचार

1- लिवर में सूजन की शिकायत होने पर सेब का सिरका (Apple vinegar) काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सेब के सिरके को डिटॉक्स ड्रिंक कहते हैं, जो लिवर से विषाक्त पदार्थों को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पीना चाहिए।

2- नींबू (Lemon) का सेवन लिवर में सूजन की शिकायत होने पर काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नींबू में विटामिन सी के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते हैं, जो लिवर में सूजन की समस्या को कम करने में मददगार साबित होते हैं। इसके लिए पानी में नींबू और शहद मिलाकर सेवन करना चाहिए।

3- लिवर में सूजन की शिकायत होने पर हल्दी (Turmeric) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हल्दी में एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट गुण पाये जाते हैं, जो लिवर की कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन करना चाहिए।

4- लिवर के सूजन को कम करने के लिए लहसुन (Garlic) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि लहसुन में एंटीबैक्टीरियल, सेलेनियम जैसे गुण मौजूद होता है, जो विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और लिवर को साफ करता है।

5- ग्रीन टी (Green Tea) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए अगर किसी को लिवर में सूजन की समस्या हो, तो उसे रोजाना एक कप ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए।

6- लिवर में सूजन की शिकायत होने पर अखरोट (Walnut) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। जो शरीर में खून के प्रवाह को सही रखने में मददगार साबित होते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।