लिवर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए पिएं ये 6 जूस

लिवर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए पिएं ये जूस(फोटो-Sportskeeda hindi)
लिवर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए पिएं ये जूस(फोटो-Sportskeeda hindi)

लिवर (Liver) को स्वस्थ बनाए रखना काफी जरूरी होता है। क्योंकि लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, लिवर हमारे शरीर में खाने को पचाने से लेकर पोषक तत्वों को स्टोर करने का काम करता है। साथ ही लिवर चयापचय क्रिया, इम्यून सिस्टम और कई क्रियाओं को सुचारू रूप से चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए लिवर को डिटॉक्सीफाई करके स्वस्थ बनाए रखना जरूरी होता है। लिवर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए डिटॉक्स जूस (Detox Juice) का सेवन करना चाहिए। क्योंकि डिटॉक्स जूस का सेवन करने से शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं। जिससे शरीर स्वस्थ रहता है और आप लिवर संबंधी कई बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं। तो आइए जानते हैं लिवर को स्वस्थ रखने के लिए कौन-कौन से जूस का सेवन करना चाहिए।

लिवर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए पिएं ये 6 जूस- Liver Ko Swasth Banae Rakhne Ke Liye Piye Ye Juice In Hindi

संतरे का जूस

लिवर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए संतरे के जूस (Orange Juice) का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि संतरे के जूस में विटामिन सी, पोटैशियम, कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप संतरे के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं। जिससे लिवर स्वस्थ रहता है।

चुकंदर का जूस

लिवर को हेल्दी रखने के लिए चुकंदर के जूस (Beetroot Juice) का सेवन भी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि चुकंदर के जूस में पोटैशियम, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो लिवर को हेल्दी रखने में और लिवर संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं।

नींबू का जूस

नींबू का जूस (Lemon Juice) लिवर को स्वस्थ बनाए रखने का एक बेस्ट तरीका हो सकता है। क्योंकि नींबू का जूस एक बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक है। इसलिए अगर आप नींबू के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं। जिससे लिवर स्वस्थ रहता है।

गाजर का जूस

लिवर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए गाजर के जूस (Carrot Juice) का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि गाजर का जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है, गाजर के जूस में रेटिनोइक एसिड होता है जो लिवर को डिटॉक्स कर के लिवर संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

हरी सब्जियों का जूस

लिवर को हेल्दी बनाए रखने के लिए हरी सब्जियों के जूस (Green Vegetables Juice) का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि हरी सब्जियों का जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए हरी सब्जियों के जूस का सेवन करने से शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर आसानी से बाहर निकलते हैं।

आंवला का जूस

आंवला का जूस (Amla Juice) लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। क्योंकि आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप आंवला के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और लिवर स्वस्थ रहता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications