मखाना खाने के फायदे और नुकसान -Makhana Khane Ke Fayde Aur Nuksan

मखाना खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
मखाना खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

मखाना (Makhana) एक ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) है। यह देखने में जितना ही हल्का होता है, उतने ही अनगिनत इसके फायदे होते हैं। ज्यादातर लोग व्रत के समय मखाना का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप रोज मखाना का सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य को काफी फायदा पहुंचता है। मखाना का सेवन करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। साथ ही कई बीमारियां भी दूर होती है। क्योंकि मखाना में प्रोटीन, पोटेशियम, कार्बोहाईड्रेट, सोडियम, फॉस्फोरस, आयरन, कैल्शियम, फाइबर और विटामिन-बी जैसे तत्व पाए जाते हैं। लेकिन मखाना खाने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। इसलिए मखाना का सेवन करने से पहले जान लेना चाहिए कि इसका सेवन आपको लाभ पहुंचा रहा है या नहीं, जानिए मखाना खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान है।

मखाना खाने के फायदे और नुकसान (Makhana Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

हड्डियां होती हैं मजबूत

मखाना का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मखाना में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए अगर कोई रोजाना मखाना का सेवन करता है, तो इससे हड्डियां मजबूत होती है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए मखाना का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मखाना में ज्यादा मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है। इसलिए अगर हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीज मखाना का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

अनिद्रा की शिकायत होती है दूर

जिन लोगों को अनिद्रा (Insomnia) की शिकायत होती है, उनको रोजाना मखाना का सेवन करना चाहिए। इससे नींद न आने की समस्या दूर हो जाती है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

मखाना का सेवन हार्ट (Heart) के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। हार्ट की मरीजों को रोजाना सुबह के नाश्ते में मखाना खाना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से हार्ट हेल्दी रहता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

मखाना का सेवन स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि एंटीआक्सीडेंट मौजूद होता है। इसलिए अगर आप रोजाना मखाना का सेवन करते हैं, तो इससे झुर्रियों और स्किन संबंधी कई परेशानियां दूर होती है।

मखाना खाने के नुकसान

पेट संबंधी परेशानी हो सकती है

मखाना का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट संबंधी पेरशानियां हो सकती है। क्योंकि मखाना में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप मखाना का ज्यादा सेवन करते हैं, तो इससे एसिडिटी , पेट दर्द (Stomach Pain) की शिकायत हो सकती है।

एलर्जी की हो सकती है शिकायत

मखाना से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) की शिकायत होती है। इसलिए अगर मखाना का सेवन करने से स्किन संबंधी कोई परेशानी हो, तो मखाना का सेवन नहीं करना चाहिए।

दस्त की हो सकती है शिकायत

मखाना का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से दस्त (Diarrhoea) की शिकायत हो सकती है। क्योंकि मखाना में फाइबर की ज्यादा मात्रा पाई जाती है।

किडनी स्टोन वाले अधिक मात्रा में न करें सेवन

जिन लोगों को किडनी स्टोन (Kidney Stone) की शिकायत हो, उनको मखाना का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए। क्योंकि मखाना में कैल्शियम की मात्रा पाई जाती है, जो स्टोन को बढ़ा सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।