मखाना खाने के फायदे- Makhana Khane Ke Fayde

मखाना खाने के फायदे (फोटो- Herzindagi )
मखाना खाने के फायदे (फोटो- Herzindagi )

मखाना (Makhana) जितना हल्का होता है। उतने ही अनगिनत इसके फायदे हैं। मखाना एक ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) है। ज्यादातर लोग इसका सेवन व्रत के समय करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, रोजाना मखाना खाने से स्वास्थ्य को कितना लाभ होता है। अगर कोई व्यक्ति रोजाना मखाना का सेवन करता है, तो यह स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। मखाना खाने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।

मखाना में प्रोटीन, पोटेशियम, कार्बोहाईड्रेट, सोडियम, फॉस्फोरस, आयरन, कैल्शियम, फाइबर और विटामिन-बी जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो सेहत के लिए बेहद लाभदायक साबित होते हैं। जानिए मखाना खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

मखाना खाने के फायदे (Makhana Khane Ke Fayde In Hindi)

शुगर लेवल को करता है कंट्रोल

डायबिटीज (Diabetes) मरीजों के लिए मखाना बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। अगर किसी को डायबिटीज की शिकायत हो, तो उसको खाली पेट मखाना का सेवन करना चाहिए।

हड्डियां होती हैं मजबूत

मखाना में कैल्शियम (Calcium) की अधिक मात्रा पाई जाती है। इसलिए रोजाना इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं। साथ ही जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है।

वजन आसानी से होता है कम

मखाना में फैट कम होता है। इसलिए यह वजन को भी आसानी से कम करता है। अगर किसी को वजन कम करना हो, तो उसको रोजाना मखाना का सेवन करना चाहिए।

पेट के लिए फायदेमंद

मखाना का रोजाना खाली पेट सेवन करने से पेट संबंधी बीमारियां दूर होती हैं। साथ ही पाचन शक्ति (Digestion) भी मजबूत होती है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

मखाना हार्ट (Heart) के मरीजों के लिए भी लाभदायक माना जाता है। हार्ट की मरीजों को रोजाना सुबह के नाश्ते में मखाना खाना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से हार्ट मजबूत होता है।

कमजोरी होती है दूर

अगर किसी को अक्सर कमजोरी (Weakness) महसूस होती है या किसी भी काम को करने में जल्दी थक जाते हैं। तो उनको रोजाना मखाना खाना चाहिए। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है।

हाई ब्लड प्रेशर को करता है कंट्रोल

मखाना में ज्यादा मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है। इसलिए यह हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। मखाना खाने से हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications