मालकांगनी तेल से शरीर की इन समस्याओं को करे दूर : Malkangni Tel Se Sharir Ki in Samasya Ko Kare Dur

मालकांगनी तेल से शरीर की इन समस्याओं को करे दूर (फोटो - sportskeeda hindi)
मालकांगनी तेल से शरीर की इन समस्याओं को करे दूर (फोटो - sportskeeda hindi)

मालकांगनी तेल (malkangani oil) एक ऐसा तेल जो आयुर्वेदिक औषधी गुणों से भरपूर पाया जाता है। मालकांगनी की हर चीज फिर चाहे वो फल हो, पत्ते हो या इसका तेल, सभी चीजें शरीर की बीमारियों को दूर करने के लिए इस्तेमाल की जाती है। वहीं आपको बता दें कि, मालकांगनी तेल (Malkangni oil) का उपयोग लोग आंखों की समस्या को दूर करने के लिए करते हैं, इसके साथ इस तेल से फेफड़ों की सूजन, पेट की समस्या आदि भी दूर की जा सकती है। जानते हैं मालकांगनी तेल के फायदों के बारे में (Malkangni oil benefits)

मालकांगनी तेल से शरीर की इन समस्याओं को करे दूर : Malkangni Tel Se Sharir Ki in Samasya Ko Kare Dur In Hindi

यूरिन संबंधी परेशानी को करे दूर - अगर नियमित रूप से मालकांगनी तेल का इस्तेमाल किया जाए तो इससे यूरिन संबंधी परेशानी को दूर किया जा सकता है। इसका सेवन करने के लिए सबसे पहले आप 1 गिलास लस्सी में दो से तीन मालकांगनी तेल की बूंदें डालें। अब इसे रोजाना दोपहर के समय इसका सेवन करें। इससे आपकी परेशानी काफी हद तक कम ( Malkangni oil how to use) हो सकती है।

अर्थराइटिस की समस्या से बचाव - अर्थराइटिस में होने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए मालकांगनी तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह तेल काफी हद तक जोड़ों में होने वाले दर्द को कम कर सकता हैं। वहीं इसके लिए रोजाना आपको नियमित रूप से मालकांगनी तेल को अपने जोड़ों पर लगाना है। इसका असर जल्द ही देखने को मिलेगा।

स्किन की समस्याएं को दूर करे - स्किन की परेशानियों को दूर करने के लिए मालकांगनी तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। आपको इसके लिए सबसे पहले शुद्ध पानी में मालकांगनी के तेल को मिक्स करना होगा। इसके बाद अब इस तेल को हल्का सा गर्म करके पका लें। फिर इस तेल से स्किन की मालिश करें। इससे स्किन संबंधी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।

बुखार से राहत - शरीर के बढ़ते तापमान को कम करने के लिए मालकांगनी तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। बुखार में इसका इस्तेमाल करने के लिए मालकांगनी तेल की 1 से 2 बूंदें तेल अपनी नाक में डालें। इससे आपको बुखार की परेशानी से राहत मिल सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।