मटके का पानी पीने के लाभ : Matke Ka Pani Peene Ke Labh

मटके का पानी पीने के लाभ (फोटो - sportskeeda hindi)
मटके का पानी पीने के लाभ (फोटो - sportskeeda hindi)

मटके का पानी पीना सेहत के फायदे बहुत लाभकारी होता है। खासकर गर्मी में मटके का पानी पीना चाहिए। मटके का पानी पीने से शरीर के विषैले पदार्थ, जो शरीर में बीमारियां उत्पन्न करते हैं वह दूर हो जाते हैं। मटके का पानी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पीना चाहिए। मटके का पानी ठंडा होने के साथ-साथ फायदेमंद भी होता है। बता दें मिट्टी से बने मटके का पानी बहुत शुद्ध होता है। मिट्टी में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जिससे मटका बनने पर पानी की गुणवत्ता बढ़ जाती है। जानते हैं मटके का पानी पीने के लाभ।

मटके का पानी पीने के लाभ : Matke Ka Pani Peene Ke Labh In Hindi

प्राकृतिक ठंडक देता है - पहले के समय में लोगों के पास रेफ्रिजरेटर नहीं हुआ करता था। मटके का पानी उन दिनों में ठंडा पानी प्रदान किया करता था। मिट्टी के बर्तन झरझरा है तो इसकी खासियत यह है कि यह पानी को धीरे-धीरे ठंडा करता है। ऐसी खासियत किसी अन्य बर्तन में नहीं हो सकती है।

गले के लिए है अच्छा - फ्रिज का पानी पीने से अक्सर लोगों के गले में परेशानी हो जाती है। ऐसे में गर्मियों में मटका का पानी ही सबसे अच्छा होता है। इसकी सही शीतलन प्रभाव गले के लिए अच्छा होता है। इसके अलावा खांसी से पीड़ित लोगों द्वारा आसानी से मटके का पानी सेवन किया जा सकता है।

लू से है बचाता - गर्मियों के मौसम में सनस्ट्रोक या लू एक बहुत ही आम समस्या है जो बहुत से लोगों को लगती है। मिट्टी के बर्तनों में रखे पानी में विटामिन और खनिज शरीर के ग्लूकोज के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। यह आपके शरीर को ठंडक प्रदान करता है। इसलिए हर किसी को मटके का पानी ही पीना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now