गर्मियों में जामुन खाने के फायदे और स्वास्थ्य लाभ - Garmiyon Mein Jamun Khane Ke Fayde Aur Swasthy Labh

गर्मियों में जामुन खाने के फायदे और स्वास्थ्य लाभ (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
गर्मियों में जामुन खाने के फायदे और स्वास्थ्य लाभ (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

गर्मियों में जामुन (Black berry) बहुत प्रसिद्ध फल माना जाता है। जामुन दिखने में काले और छोटे होते हैं। आयुर्वेद की माने तो जामुन के अनेक स्वास्थ्य लाभ होते हैं। इनमें मौजूद औषधीय गुणों (Medicinal properties) के कारण इनका सेवन लाभदायक होता है। जामुन के सेवन से मधुमेह को नियंत्रित, दांतों की सुरक्षा, आँखों की देख-भाल, पेट की समस्याओं से छुटकारा, चेहरे पर निखार और पथरी जैसी बीमारियों में फायदा मिल सकता है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, कार्बोहाइड्रेट्स, फाइबर मौजूद होते हैं जो इसे सेहत के लिए गुणकारी बनाते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से जामुन के फायदे और स्वास्थ्य लाभ को जानें।

गर्मियों में जामुन खाने के फायदे और स्वास्थ्य लाभ - Garmiyon Mein Jamun Khane Ke Fayde Aur Swasthy Labh In Hindi

1. त्वचा के लिए फायदेमंद (Good For Skin)

जामुन के उपयोग से त्वचा संबंधित समस्याएं भी ठीक हो सकती हैं। आप जामुन के रस का इस्तेमाल चेहरे पर कर सकते हैं, इससे मुंहासों और अन्य त्वचा रोग सही हो जायेंगे। इसके एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों के कारण यह त्वचा संबंधित सभी विकारो के लिए लाभदायक है।

2. बवासीर में (Treats Piles)

बवासीर एक दर्दनाक बीमारी हो सकती है, यह खूनी भी हो सकती है। ऐसे में जामुन का सेवन फायदेमंद माना गया है। जामुन के कोमल अंकुरों के 20ml रस में, वहिनी मिला लें और इसे दिन में 3 बार पिएं। इससे बवासीर से बहने वाला खून बंद हो जाता है।

3. दांतों की समस्या में (Useful in Dental Problems)

जामुन दांतो की समस्या में भी उपयोगी होते हैं। आप जामुन की पत्तियों की राख बना कर इसे दांत और मसूड़ों पर मलें। इससे इन्हें मजबूती मिलेगी। आप जामुन के रस से कुल्ला करके भी पाइरिया का इलाज कर सकते हैं।

4. डायबिटीज (Controls Diabetes)

यह तो सभी जानते हैं कि जामुन का सेवन डायबिटीज में फायदेमंद होता है। इसके अलावा, जामुन की जड़ को पानी के साथ पीस कर पेस्ट बनाकर, सुबह खाली पेट सेवन करने से भी फायदे देखने को मिलेंगे। यह शुगर के स्तर को नियंत्रित भी करता है।

5. उलटी-मतली की समस्या होने पर (Treats Vomiting And Nausea)

उलटी और मतली की समस्या किसी को भी परेशान कर सकती है। ऐसे में आम और जामुन की पत्तियों को बराबर मात्रा में मिलकर पानी के साथ पकाएं। एक चौथाई हो जाने पर इसे ठंडा करके पिएं। यह उलटी और मतली की समस्या को ठीक करेगा।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar