मानसून में बीमारियों से बचने के लिए पिएं ये 5 चाय

मानसून में बीमारियों से बचने के लिए पिएं ये चाय(फोटो-Sportskeeda hindi)
मानसून में बीमारियों से बचने के लिए पिएं ये चाय(फोटो-Sportskeeda hindi)

मानसून में स्वास्थ्य का ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि मानसून में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिसकी वजह से आप आसानी से वायरल इंफेक्शन की चपेट में आ जाते हैं। इस मौसम में सर्दी, जुकाम और खांसी होना आम बात है। ऐसे में इन मौसमी बीमारियों से बचने के लिए अगर आप कई तरह की हर्बल चाय (Herbal tea) का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद साबित होता है। जी हां क्योंकि हर्बल चाय औषधीय गुणों से भरपूर होती है। हर्बल चाय का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। साथ ही कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी दूर होती है। तो आइए जानते हैं मानसून में बीमारियों से बचने के लिए कौन-कौन से चाय का सेवन करना चाहिए।

मानसून में बीमारियों से बचने के लिए पिएं ये 5 चाय- Monsoon Me Bimariyo Se Bachne Ke Liye Piye Ye Chai In Hindi

अदरक की चाय

मानसून में अदरक की चाय (Ginger Tea) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अदरक एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है और सर्दी-जुकाम, खांसी जैसी समस्या को दूर करने में मदद करता है।

तुलसी की चाय

मानसून में बीमारियों से बचने के लिए तुलसी की चाय (Tulsi tea) का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि तुलसी की चाय एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है, जो सर्दी-जुकाम की शिकायत को दूर करने में मदद करती है। साथ ही इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाती है।

कैमोमाइल टी

कैमोमाइल टी (Chamomile tea) का सेवन बारिश के मौसम में फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कैमोमाइल टी एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है, जो आपको वायरल इंफेक्शन की चपेट में आने से बच सकते हैं।

ग्रीन टी

ग्रीन टी (Green Tea) का सेवन ज्यादातर लोग वजन कम करने के लिए करते हैं, लेकिन अगर आप मानसून में रोजाना एक कप ग्रीन टी का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है। साथ ही ग्रीन टी का सेवन करने से स्किन संबंधी समस्या भी दूर होती है।

मुलेठी की चाय

मुलेठी एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबायोटिक गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप मुलेठी की चाय (liquorice tea) का सेवन करते हैं, तो इससे गले में खराश, खांसी और कफ की समस्या दूर होती है। साथ ही कई और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava