मोटापा कम करने के लिए योगासन : Motapa kam Karne Ke Liye Yogasan

मोटापा कम करने के लिए योगासन (फोटो - sportskeeda hindi)
मोटापा कम करने के लिए योगासन (फोटो - sportskeeda hindi)

आज के समय में मोटापा कई शारीरिक समस्याओं का कारण बन गया है। अगर समय पर मोटापा कंट्रोल नहीं किया तो इसकी वजह से शरीर में कई बीमारी लग जाती है। ऐसे में मोटापा कंट्रोल करने के लिए आप कुछ योगासन (Yogasan) नियमित रूप से कर सकते हैं। आइए जानें वजन कम करने के लिए (Yoga for Weight Loss) आप कौन से योगासन कर सकते हैं।

मोटापा कम करने के लिए योगासन : Motapa kam Karne Ke Liye Yogasan In Hindi

त्रिकोणासन - त्रिकोणासन करने से पैरों, टखनों और घुटनों को मजबूती मिलती है। इस आसन से पाचन तंत्र को भी मजबूती मिलती है। साथ ही ये पीठ की मांपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है। वहीं जो लोग अपना मोटापा कम करने की सोच रहे हैं उनके लिए ये आसन लाभकारी है। इससे शरीर का फैट बर्न होता है।

नौकासन - नौकासन अभ्यास नियामित रूप से करने से पीठ, पेट और पैर की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद मिल सकती है। ये आसन मांसपेशियों को स्ट्रेच करता है। ये पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। इसके साथ ही जो लोग अपना मोटापा कम करना चाहते हैं, उनके लिए ये आसन लाभकारी है।

कटिचक्रासन योग - ये आसन पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही ये पेट और शरीर के अन्य भागों की चर्बी भी कम करने और फैट बर्न करने में मदद करता है। इस आसन के अभ्यास से वजन घटाने में मदद मिलती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan