मूली का जूस पीने के 6 फायदे

मूली का जूस पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
मूली का जूस पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

मूली की सब्जी, मूली के पराठे, मूली के रायते का सेवन तो आपने किया ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी मूली के जूस (Radish juice) का सेवन किया है। मूली के जूस का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि मूली का जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है। मूली के जूस में पोटेशियम, फोलेट, राइबोफ्लेविन, नियासिन, विटामिन-सी, के, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, फोस्फोरस, कॉपर, मैंगनीज, सोडियम आदि जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए अगर आप मूली के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही शरीर स्वस्थ भी रहता है। तो आइए जानते हैं मूली का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

मूली का जूस पीने के 6 फायदे- Muli Ka Juice Pine Ke Fayde In Hindi

टॉक्सिन्स निकलते हैं बाहर

शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों की वजह से आप कई बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। लेकिन अगर आप मूली के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स (Toxins) बाहर निकलते हैं। जिससे शरीर स्वस्थ रहता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

मूली का जूस विटामिन सी से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप मूली के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

कब्ज की समस्या होती है दूर

कब्ज (Constipation) की समस्या होने पर मूली के जूस का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अगर आप मूली के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे मल मुलायम होता है और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है।

कैंसर का खतरा होता है कम

कैंसर (Cancer) एक जानलेवा बीमारी है। इसलिए अगर आप इसके रोकथाम के लिए मूली के जूस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि मूली के जूस में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद

मूली का जूस स्वास्थ्य के साथ-साथ त्वचा (Skin) को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि मूली के जूस में विटामिन सी और विटामिन ए जैसे तत्व पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप मूली के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे त्वचा हेल्दी रहती है। साथ ही मुँहासे, एक्जिमा और चकत्ते जैसी स्किन संबंधी समस्या दूर होती है।

पेट के लिए फायदेमंद

मूली के जूस का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि मूली के जूस का सेवन करने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं, जिससे पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है और पेट से जुड़ी कई परेशानियां दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।