मुनक्का खाने के फायदे- Munakka Khane Ke Fayde

मुनक्का खाने के फायदे (फोटो-Patrika )
मुनक्का खाने के फायदे (फोटो-Patrika )

मुनक्का (Munakka) सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। किशमिश का सेवन तो लगभग लोग करते हैं लेकिन मुनक्का का सेवन बहुत कम लोग ही करते होंगे। किशमिश और मुनक्का दोनों ही स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होते हैं। लेकिन मुनक्का का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ होते हैं। मुनक्का में विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, फाइबर, प्रोटीन, कॉपर, बीटा कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। मुनक्का की तासीर गर्म होती है। इसलिए इसका सर्दियों में ज्यादा सेवन किया जाता है।

मुनक्का खाने के फायदे ( Munakka Khane Ke Fayde In Hindi)

एनीमिया की शिकायत होती है दूर

मुनक्का में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है जो शरीर से खून की कमी को दूर करता है। मुनक्का का रोजाना सुबह खाली पेट सेवन करने से एनीमिया (Anemia) की शिकायत दूर हो जाती है।

कमजोरी करता है दूर

अगर किसी को कमजोरी (Weakness) की शिकायत होती है या किसी भी काम को करने में जल्दी थक जाते हैं। तो उनको रोजाना 6-7 मुनक्का का सेवन करना चाहिए। मुनक्का को कमजोरी दूर करने की सर्वश्रेष्ठ औषधी मानी गई है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

मुनक्का का सेवन करने से रक्त संचार तेजी से होता है। साथ ही खून में थक्का जमने की शिकायत नहीं होती है। जिससे हार्ट अटैक (Heart Attack) का खतरा कम हो जाता है। इसके लिए रात भर मुनक्का को भीगो कर सुबह शहद के साथ सेवन करना चाहिए। इससे हार्ट काफी मजबूत होता है।

खांसी को करता है ठीक

मुनक्का का सेवन खांसी (Cough) में भी फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए दो मुनक्का ले लेना चाहिए और उसके बीज को निकाल देना चाहिए। फिर काली मिर्च के साथ इसका सेवन करना चाहिए। इससे खांसी ठीक हो जाती है।

भूख न लगने की शिकायत होती है दूर

अगर किसी को भूख कम लगने की शिकायत होती है तो उसको रोजाना 8-9 मुनक्का का सेवन करना चाहिए। इसके लिए रात में ही मुनक्का को भीगोकर रख दें। फिर सुबह खाली पेट उसका सेवन कर लें।

चेचक में फायदेमंद

चेचक (Chicken pox) की शिकायत होने पर मुनक्का का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके लिए सुबह-शाम 2-2 मुनक्का खाना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now