सरसों के तेल (Mustard Oil) को सदियों से उपयोग में लाया जा रहा है। इस तेल को अधिकतर लोग सिर्फ खाना बनाने के लिए ही इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं सरसों के तेल का इस्तेमाल सिर्फ भोजन बनाने तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह तेल शरीर की कई छोटी-बड़ी समस्याओं को दूर करने में भी मददगार साबित होता है। जी हां क्योंकि सरसों का तेल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। सरसों के तेल में ओमेगा 3, ओमेगा 6, विटामिन ई, जैसे तत्व मौजूद होते हैं। साथ ही इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-माइक्रोबियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं सरसों के तेल के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।
सरसों का तेल करते हैं इस्तेमाल, तो जाने इसके फायदे और नुकसान-Benefits And Side Effects Of Mustard Oil In Hindi
सरसों के तेल के उपयोग
1- सरसों के तेल का उपयोग कई व्यंजनों को बनाने के लिए किया जाता है।
2- सरसों के तेल का इस्तेमाल शरीर की मालिश करने के लिए किया जाता है।
3- सरसों का तेल बालों में लगाया जा सकता है।
4- सरसों के तेल का उपयोग अचार बनाने के लिए किया जा सकता है।
5- सरसों के तेल का उपयोग त्वचा पर लगाने के लिए किया जा सकता है।
सरसों के तेल के फायदे
1- सरसों के तेल का उपयोग आंखों की रोशनी (Eye Sight) को बढ़ाने में मददगार साबित होता है। क्योंकि अगर आप सरसों के तेल से तलवों की मालिश करते हैं, तो इससे आंखों की रोशनी तेज होती है।
2- सरसों का तेल एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप सरसों के तेल का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।
3- जोड़ों में दर्द (Joint Pain) की शिकायत होने पर सरसों के तेल का इस्तेमाल काफी लाभकारी साबित होता है। क्योंकि सरसों के तेल में एंटी इंफ्लेमेंटरी गुण पाया जाता है, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।
4- दांत दर्द की शिकायत होने पर सरसों के तेल का उपयोग लाभदायक साबित होता है। क्योंकि सरसों के तेल में एंटी माइक्रोबियल गुण पाया जाता है, इसलिए अगर आप सरसों के तेल में नमक मिलाकर दांत की मालिश करते हैं, तो इससे दांत दर्द की समस्या दूर होती है।
5- सरसों का तेल त्वचा (Skin) के लिए लाभदायक साबित होता है। क्योंकि सरसों का तेल विटामिन ई से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप त्वचा पर सरसों का तेल लगाते हैं, तो इससे त्वचा की ड्राईनेस दूर होती है और त्वचा हेल्दी रहती है।
6- सरसों के तेल का इस्तेमाल बालों (Hair) के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि सरसों के तेल में ओमेगा 3 और 6 फैटी एसिड पाया जाता है, जो बालों को घना और मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही इसके इस्तेमाल से बाल झड़ना भी कम हो जाते हैं।
7- सरसों के तेल से अगर आप अपने शरीर की मालिश करते हैं, तो इससे हड्डियां (Bones) मजबूत होती है। साथ ही हड्डियों से जुड़ी बीमारियां भी ठीक होती है।
सरसों के तेल के नुकसान
1- सरसों के तेल से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है, ऐसे में इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
2- सरसों के तेल का अधिक इस्तेमाल करने से हृदय (Heart) को नुकसान पहुंच सकता है।
3- महिलाओं को गर्भवास्था में सरसों के तेल का अधिक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।