नारियल तेल के फायदे : Nariyal Tel Ke Fayde

नारियल तेल के फायदे (फोटो - infoway)
नारियल तेल के फायदे (फोटो - infoway)

त्वचा संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए अक्सर लोग नारियल तेल लगाने की सलाह देते हैं। कई गुणों से भरपूर इस तेल के इस्तेमाल से कई फायदे होते हैं। सर्दी हो या गर्मी लोग इसे हर मौसम में लगाना सही समझते हैं। नारियल के तेल (coconut oil) में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, इसलिए यह त्वचा के लिए काफी अच्छा होता है। इसमें विटामिन ई, विटामिन के और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे गुण होते हैं, जो त्वचा की सेल्स के लिए अच्छे होते हैं। रोजाना नारियल तेल लगाने से त्वचा में कसाव आता है, साथ ही साथ दाग-धब्बे भी हल्के हो जाते हैं। जानते हैं नारियल तेल के अन्य फायदे।

नारियल तेल के फायदे – Benefits of Coconut Oil (Nariyal Tel) in Hindi

वजन घटाने के लिए - नारियल तेल (coconut oil) का इस्तेमाल वजन घटाने के लिए भी किया जा सकता है। दरअसल, नारियल के तेल में मीडियम चेन फैटी एसिड (एमसीएफए) जैसे लॉरिक एसिड, कैप्रेटेलिक एसिड और कैपरिक एसिड होते हैं।। यह वजन कम करने वाली डाइट का एक मुख्य हिस्सा माना जाता है।

दौरा (Seizures) रोकने के लिए - नारियल तेल (coconut oil) दौरों को रोकने में भी मदद कर सकता है। क्योंकि नारियल में एंटीकॉन्वुल्सेंट गुण होते हैं। यह एक तरह से मिर्गी के दौरे के ड्रग के रूप में कार्य करता है। इसी वजह से माना जाता है कि नारियल तेल से दौरे की समस्या में कुछ हद तक लाभ मिल सकता है।

हृदय स्वास्थ्य के लिए - दिल को स्वस्थ रखने के लिए नारियल तेल (coconut oil) मदद कर सकता है। दरअसल, नारियल तेल में पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं, जो हृदय रोगों का खतरा कई गुना तक कम कर सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now