नीम छाल के फायदे : Neem Ki Chaal Ke Fayde

नीम छाल के फायदे  (फोटो - sportskeeda hindi)
नीम छाल के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

नीम का उपयोग बहुत पहले से कई आयुर्वेदिक औषधि के रुप में किया जा रहा है। यह एक गुणकारी पेड़ है, जिसकी पत्तियों से लेकर छाल तक का इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। जानते है नीम छाल के फायदे।

नीम छाल के फायदे : Neem Ki Chaal Ke Fayde In Hindi

1 . एंटीऑक्सीडेंट्स गुण - इसमें भरपूर मात्र में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो त्वचा पर उम्र के असर को कम करते हैं। त्वचा में कील, मुहांसे जैसी समस्या को दूर करने के लिए नीम की छाल का पेस्ट बनाकर लेप लगा लें।

2 . अल्सर - नीम की छाल का उपयोग अल्सर की समस्या के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसके अर्क में मौजूद पोषक तत्व अल्सर की समस्या को कम करने के लिए मदद करते है। नीम की छाल में एंटी अल्सर के गुण पाए जाते हैं, जिसके सेवन से अल्सर की समस्या से बचा जा सकता है। इसके साथ ही इससे एसिडिटी के प्रभाव पर भी बेहद असरदार होता है।

3 . मलेरिया में - अगर किसी के मलेरिया हुआ है तो ऐसे में नीम की छाल बेहद लाभकारी होती है। मलेरिया के बुखार में नीम की छाल को पानी में उबालकर काढ़ा बना लें। इस काढ़े को पीने से राहत मिलती है।

4 . दांतों के लिए - दांतों से संबंधित समस्या को दूर करने के लिए और दांतों को स्वस्थ रखने के लिए नीम की छाल लाभकारी होती है। रोजाना मंजन में इसका उपयोग कर सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now