रात के इस रूटीन से डायबिटीज हो सकती है कंट्रोल

रात के इस रूटीन से डायबिटीज हो सकती है कंट्रोल (sportskeeda Hindi)
रात के इस रूटीन से डायबिटीज हो सकती है कंट्रोल (sportskeeda Hindi)

आज के समय में लोगों में डायबिटीज की बीमारी बहुत आम हो गई है। ऐसे में व्यक्ति के लिए समय से सोना बहुत जरूरी है, क्योंकि रात में अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी होता है। ब्‍लड शुगर कंट्रोल के लिए रात के समय नींद लेना जरूरी होता है। डायबिटीज से परेशान लोगों को अपने ब्‍लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए कई उपाय और सावधानियां बरतनी पड़ती हैं। सोने से पहले आप क्या करते हैं और क्या खाते हैं, इसका आपकी डायबिटीज कंडीशन्‍स पर प्रभाव पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं रात के रूटीन से डायबिटीज को कैसे कंट्रोल किया जा सकता है।

youtube-cover

रात के इस रूटीन से डायबिटीज हो सकती है कंट्रोल : Night Routine For Diabetes In Hindi

कैमोमाइल चाय -

अगर कोई व्यक्ति रात के समय ठीक से सो नहीं पाता है तो ऐसे में शरीर सही तरीके से इंसुलिन का उत्पादन नहीं करता है और इससे ब्‍लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। लेकिन कैमोमाइल चाय को पीने से आपको अच्‍छी नींद आती है। यह चाय एस्ट्रिंजेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जानी जाती है।

भीगे हुए बादाम का सेवन करें -

बादाम का सेवन हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मैग्नीशियम और ट्रिप्टोफैन मौजूद होता है जो अच्‍छी नींद लाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, बादाम भोजन के बाद ग्लूकोज (ब्‍लड शुगर) और इंसुलिन के लेवल को बढ़ने से रोक सकता है।

भिगी हुई मेथीदाना -

पेट और जोड़ों के दर्द को दूर करने के लिए मेथीदाना बहुत लाभकारी होता है। इसके साथ ही इससे शरीर के ब्‍लड शुगर लेवल को कम करने में भी मदद मिलती है। ऐसा इसमें मौजूद हाइपोग्लाइसेमिक गुण के कारण होता है। यह एंटी-डाइबेटिक के रूप में काम करता है और फास्टिंग ब्‍लड शुगर लेवल को कम और ग्‍लूकोज टॉलरेंस में सुधार करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now