ब्रोकली को इस तरह से पकाकर खाने से नहीं होंगे पोषक तत्व नष्ट

ब्रोकली को इस तरह से पकाकर खाने से नहीं होंगे पोषक तत्व नष्ट
ब्रोकली को इस तरह से पकाकर खाने से नहीं होंगे पोषक तत्व नष्ट

फूलगोभी की तरह दिखने वाली ब्रोकली पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी के रूप में जानी जाती है। इसका स्वाद फूलगोभी से बिल्कुल अलग होता है। ब्रोकली में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, जिंक, सेलेनियम, विटामिन-ए, सी के साथ-साथ पॉलीफेनोल जैसे – क्वेरसेटिन और ग्लूकोसाइड व कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। ब्रोकली के सेवन से आप कई तरह की समस्याओं से खुद को निजात दिला सकते हैं। ये सब्जी पाचन स्वास्थ्य, हृदय रोग, मोटापे की समस्या, डायबिटीज के लिए काफी लाभदायक होती है। लेकिन अगर इसको सही तरीके से पकाकर नहीं खाया जाए, तो इसके सभी पोषक तत्व खत्म हो सकते हैं। इसलिए ये जानना जरूरी है कि ब्रोकली को पकाने का सही तरीका क्या है और इसका किस तरह से सेवन किया जाना चाहिए। तो आइए आगे के लेख में जानते हैं, इसको पकाने का तरीका।

youtube-cover

ब्रोकली को सही तरह से पकाने का तरीका - How to cook broccoli properly

ब्रोकली को कच्चा खाना (Raw Broccoli) सबसे ज्यादा लाभदायक होता है। अगर आप इसका सेवन कच्चा करते हैं, तो इसके सभी पोषक तत्वों का आप लाभ ले सकते हैं। एक सीमित मात्रा में सलाद की तरह इसका सेवन करें।

ब्रोकली को स्टीम (Steamed broccoli) करके भी खाया जा सकता है। भाप में पकाने से भी इसके पोषक तत्व खत्म नहीं होंगे। जिन लोगों को कच्चा खाने में समस्या होती है या चबाने में किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है, तो स्टीम करके खाना भी लाभदायक हो सकता है।

ब्रोकली को आप 1 चम्मच घी या बटर में 5 मिनट तक पकाएं और फिर इसका सेवन करें। इससे इसके पोषक तत्व भी खत्म नहीं होंगे और खाने में बहुत स्वादिष्ट भी लगेगी। आप इसको मल्टीग्रेन रोटी (Multigrain Roti) के साथ भी सेवन कर सकते हैं।

ब्रोकली को बारीक काटें और इसको आटे में मिलाकर रोटी बनाएं। इस तरह से इसका सेवन करने से आपको लाभ मिलेगा साथ ही इसके पोषक तत्व भी खत्म नहीं होंगे। जो लोग ब्रोकली सादी नहीं खा पाते हैं वे इस तरह से इसका सेवन कर सकते हैं।

ब्रोकली का सूप (Broccoli Soup) बनाकर पीना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। ब्रोकली को स्टीम करके थोड़ा पानी डालकर इसको पीस लें इसके बाद इसमें काला नमक, काली मिर्च का पाउडर और छोटे पनीर के टुकड़े डालकर उबाल लें। इसके बाद हल्का ठंडा होने पर इसका सेवन करें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
App download animated image Get the free App now