पालक सूप के फायदे- Palak soup ke fayde

पालक सूप के फायदे (फोटो-Healthunbox)
पालक सूप के फायदे (फोटो-Healthunbox)

सर्दियों के मौसम (Winter season) में पालक के सूप (Spinach soup) का सेवन करना बुहत फायदेमंद माना जाता है। पालक में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होते हैं। पालक में कैल्शियम, सोडियम, क्लोरीन, फॉस्फोरस, प्रोटीन, आयरन, विटामिन 'ए' और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। सर्दियों के मौसम में रोजाना एक गिलास पालक का सूप पीने से कई बीमारियां दूर होती है। जानिए स्वास्थ्य को क्या क्या फायदे मिलते हैं।

पालक सूप के फायदे (palak soup ke fayde in hindi)

दिल संबंधी बीमारी में फायदेमंद

पालक का सूप हार्ट (Heart) यानी दिल संबंधी बीमारी के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। जिनको हार्ट की बीमारी हो उनको रोजाना एक गिलास पालक के सूप का सेवन करना चाहिए। इससे हार्ट मजबूत होता है। साथ ही हार्ट अटैक का खतरा भी कम हो जाता है।

एनीमिया की शिकायत होती है दूर

पालक में आयरन (Iron) की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए यह शरीर में खून की कमी को दूर करता है। जिन लोगों को एनीमिया (Anemia) की शिकायत होती है उनको रोजाना एक गिलास पालक का सूप जरूर पीना चाहिए। इससे शरीर में खून बढ़ता है।

गर्भवती महिला के लिए फायदेमंद

गर्भवती महिला के लिए पालक का सूप काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि गर्भवती महिला को अक्सर कर आयरन की कमी होती है। जो कि पालक का सूप पीने से दूर होती है। इसलिए गर्भवती महिला को पालक के सूप का सेवन जरूर करना चाहिए।

आंखों के लिए फायदेमंद

पालक में विटामिन ए (Vitamin A) पाया जाता है। जो आंखों के लिए बेहद लाभदायक माना जाता है। जिन लोगों को आंखों पर चश्मा लग गया हो या रोशनी कमजोर हो गई हो उनको पालक का सूप जरूर पीना चाहिए। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है।

पेट संबंधी बीमारी होती है दूर

पालक में फाइबर की मात्रा पाए जाने की वजह से यह पेट संबंधी बीमारी को दूर करता है। पालक के सूप का रोजाना सुबह सेवन करने से एसिडिटी (Acidity) और कब्ज जैसी बीमारी नहीं होती है।

बालों को करता है घना

पालक का सूप एक तरह से हेयर टॉनिक (Hair tonic) का काम करता है। यह बालों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। पालक का सूप पीने से बालों के झड़ने (Hair fall) की समस्या खत्म हो जाती है। साथ ही बाल घने और काले भी होते हैं।

त्वचा पर आता है ग्लो

पालक का सूप एंटी एजिंग का काम करता है। इसमें विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है।इसके सेवन से त्वचा पर मुंहासे (Pimples) और झुर्रियां जैसी शिकायत नहीं होती है। साथ ही त्वचा पर ग्लो भी आता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।