पीपल के औषधीय गुण: peepal ke aushadhi gun

फोटो- spandanfeatures
फोटो- spandanfeatures

पीपल का पेड़ आकार में बहुत बड़ा होता है, लोग इस पेड़ की पूजा करते हैं। ये पेड़ जितना विशाल और घनी छाया देता है उतना ही सेहत के लिए लाभकारी होता है। पीपल के पेड़ से ताजी प्राणवायु मिलती है। इस पेड़ से कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है। जानते हैं कैसे पीपल का पेड़ सेहत के लिए लाभकारी है।

ये भी पढ़ें: खाली पेट नारियल पानी पीने के नुकसान: khale pet Nariyal Pani peene Ke Nuksan

जानिए पीपल के पेड़ से क्या लाभ होते हैं-

अस्थमा में फायदेमंद- जिन लोगों को अस्थमा की समस्या रहती है, उनके लिए पीपल लाभकारी हो सकता है। इस पेड़ के पत्तों में विशेष गुण होते हैं जो अस्थमा की बीमारी में फायदा करते हैं।

डायरिया होने पर- अगर किसी को डायरिया हो जाता है तो ऐसी स्थिति में व्यक्ति बहुत थका हुआ महसूस करता है। इस समस्या में पीपल की छाल का इस्तेमाल किया जा सकता है। क्योंकि पीपल की छाल में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं।

ये भी पढ़ें: खाली पेट नारियल पानी पीने के नुकसान: khale pet Nariyal Pani peene Ke Nuksan

दांतों के लिए करें इस्तेमाल- दांतों को सफेद करने के लिए पीपल के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें स्टेरॉयड, फ्लेवोनोइड्स, और एल्कलॉइड्,बायोएक्टिव यौगिक पाए जाते हैं।

लीवर के लिए लाभकारी- अधिक दवा के सेवन से लीवर पर समस्या होने लग जाती है। ऐसे में लीवर का ध्यान रखने के लिए पीपल बहुत लाभकारी होता है। पीपल के पत्तों का सेवन लीवर को डैमेज होने से बचाता है।

खून साफ करने के लिए- व्यक्ति के शरीर में खून साफ करने के लिए पीपल बहुत लाभकारी होता है। इसकी पत्तियों से खून साफ होता है और त्वचा की समस्या भी दूर होती है।

ये भी पढ़ें: दुबले पतले बच्चों का वजन कैसे बढ़ाएं: dubale patale bachchon ka vajan kaise badhaye