पेट की गर्मी का इलाज- Pet Ki Garmi Ka Ilaaj

पेट की गर्मी का इलाज(फोटो-Sportskeeda hindi)
पेट की गर्मी का इलाज(फोटो-Sportskeeda hindi)

आजकल की अनियमित जीवनशैली और गलत खान-पान का सबसे ज्यादा असर स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। बीमार पड़ने की सबसे बड़ी वजह हमारे पेट की गर्मी होती है। कहते हैं, पेट (Stomach) ही सब परेशानियों की जड़ है और यहीं से सब बीमारियां शुरू होती हैं। पेट में दर्द, जलन और एसिडिटी की शिकायत बाद में जाकर बड़ी बीमारियां बन जाती है। स्वस्थ्य रहने के लिए पेट को ठंडा रखना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि पेट में गर्मी के कारण जलन, एसिडीटी (Acidity) की शिकायत होती है। बता दें कि जब पेट में एसिड (Acid) ज्यादा बनने लगता है, तो पेट संबंधी कई बीमारियां होने लगती है।

पेट में गर्मी होने के कारण

  • मसालेदार और तेज मिर्च वाला भोजन
  • शराब और सिगरेट
  • ज्यादा चाय और कॉफी का सेवन
  • पानी की कमी

पेट में गर्मी के लक्षण

  • सीने और पेट में जलन
  • खट्टी डकार
  • एसिडिटी
  • घबराहट और उल्टी
  • कब्ज और पेट फूलना

पेट की गर्मी का इलाज (Pet Ki Garmi Ka Ilaaj In Hindi)

सौंफ का करें सेवन

पेट में गर्मी की शिकायत होने पर सौंफ (Fennel Seeds) का सेवन करना चाहिए। सौंफ पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। सौंफ पेट को ठंडा रखने के साथ-साथ पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है। इसके लिए रोजाना नियमित रूप से खाना खाने के बाद सौंफ का सेवन करना चाहिए।

तुलसी के पत्ते का करें सेवन

तुलसी (Tulsi) का पत्ता भी पेट का ठंडा रखने में काफी फायदेमंद साबित होता है। रोजाना नियमित रूप से तुलसी का सेवन करने से पेट संबंधी सभी बीमारियों से छुटकारा मिलता है। क्योंकि तुलसी के सेवन से पेट में पानी की मात्रा बढ़ जाती है।

आंवला है फायदेमंद

पेट को ठंडा रखने के लिए आंवला (Amla) का सेवन जरूर करना चाहिए। आंवला में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए यह स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक साबित होता है। रोजाना इसका सेवन करने से पेट की गर्मी दूर होती है।

ठंडा दूध पिएं

जिन लोगों के पेट में गर्मी की शिकायत होती है, उनको गर्म दूध की जगह ठंडे दूध (Milk) का सेवन करना चाहिए। ठंडे दूध का सेवन पेट की गर्मी को दूर करने के लिए फायदेमंद साबित होता है।

इलायची का करें सेवन

पेट की गर्मी को दूर करने में इलायची काफी फायदेमंद मानी जाती है। क्योंकि इलायची की तासीर ठंडी होती है। इसलिए यह पेट को ठंडक पहुंचाती है। साथ ही यह पेट में एसिड को बनने से रोकती है।

नारियल पानी का करें सेवन

नारियल पानी (Coconut Water) भी पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। जिन लोगों को पेट में गर्मी की शिकायत होती है, उनको रोजाना सुबह नारियल पानी का सेवन करना चाहिए।

भरपूर मात्रा में पिएं पानी

पेट में गर्मी का सबसे बड़ा कारण होता है कम पानी का सेवन करना। अगर कोई व्यक्ति भरपूर मात्रा में पानी नहीं पीता है, तो इससे पेट में गर्मी की शिकायत हो सकती है। इसके लिए रोजाना भरपूर मात्रा में कम से कम 10-12 गिलास पानी पीना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now