पिंपल्स के दाग हटाने के घरेलू उपचार- Pimples Ke Daag Hatane Ke Gharelu Upchar

पिंपल्स के दाग हटाने के घरेलू उपचार (फोटो-Sportskeeda hindi)
पिंपल्स के दाग हटाने के घरेलू उपचार (फोटो-Sportskeeda hindi)

अनियमित जीवनशैली की वजह से अक्सर कर लोगों के चेहरे पर पिंपल्स (Pimples) की शिकायत हो जाती है। पिंपल्स होने की वजह से कई बार लोगों के चेहरों पर दाग पड़ जाते है। चेहरे पर दाग होने की वजह से खूबसूरती खो जाती है। चेहरे पर पिंपल्स ड्राई स्किन वालों की अपेक्षा ऑयली स्किन वाले लोगों को ज्यादा होता है। आयली फूड खाने की वजह से भी चेहरे पर पिंपल्स और दाग- धब्बे की शिकायत हो जाती है। जानिए पिंपल्स के दाग हटाने के घरेलू उपचार क्या-क्या हैं।

पिंपल्स के दाग हटाने के घरेलू उपचार (Pimples Ke Daag Hatane Ke Gharelu Upchar In Hindi)

शहद का बनाए फेस पैक

शहद (Honey) को रोजाना नियमित रूप से चेहरे पर लगाने से पिंपल्स के दाग से छुटकारा पाया जा सकता है। साथ ही शहद का फेस पैक बना कर भी लगा सकते हैं। इसके लिए शहद को चंदन, हल्दी और दूध के साथ मिलाकर चेहरे पर लगा ले।

मुल्तानी मिट्टी

चेहरे से पिंपल्स के दाग हटाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का सहारा भी ले सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी चेहरे के दाग और पिंपल्स दोनों को हटाने में काफी मददगार साबित हो सकती है।

एलोवेरा

एलोवेरा (Alovera) त्वचा के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। रोजाना रात को एलोवेरा जेल लगाकर सोने से चेहरे के दाग धब्बे जल्दी खत्म हो जाते हैं।

आलू और गुलाबजल का लगाएं पैक

चेहरे पर पिंपल्स की वजह से होने वाले दाग में आलू (Potato) काफी लाभदायक माना जाता है। आलू त्वचा को साफ करने का काम करता है। इसके लिए आलू के रस को निकालकर उसमें कुछ बूंद गुलाबजल की मिला लें फिर उसको चेहरे पर लगाएं।

विटामिन सी सीरम

विटामिन सी सीरम (Serum) त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। विटामिन सी सीरम को रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं। ऐसा करने से चेहरे पर निखार आएगा। साथ ही दाग धब्बे भी खत्म हो जाएगें।

बर्फ का करें इस्तेमाल

चेहरे पर बर्फ (Ice) लगाने से रक्त संचार अधिक होता है। चेहरे की गंदगी और तेल भी निकल जाता है। साथ ही दाग धब्बों से भी छुटकारा मिल जाता है। इसके लिए एक कपड़े में बर्फ का टुकड़ा लेकर चेहरे पर लगाएं।

हफ्ते में दो बार ले भाप

चेहरे पर भाप (Steam) लेने से पिंपल्स की वजह से होने वाले दाग से जल्द छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए हफ्ते में दो बार जरूर भाप लेना चाहिए।

रोजाना चेहरे को धोकर सोएं

चेहरे को रोजाना रात में धोकर ही सोएं। चेहरे को धोते समय न ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल करें न ही ज्यादा ठंडे पानी का इस्तेमाल करें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।