अनार खाना सेहत के लिए लाभकारी होता है। वहीं हड्डियों के लिए अनार (Pomegranate benefits for bone) खाने के कुछ अलग ही लाभ हैं। दरअसल, अनार में कुछ एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनोइड्स होते हैं जो कि हड्डियों के घनत्व के नुकसान को रोकने में मदद करते हैं। ये फ्लेवोनोइड्स शरीर में किसी भी तरह की सूजन से लड़ते हैं और कार्टिलेज डैमेज और ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी समस्याओं से बचाते हैं। जानते हैं हड्डियों के लिए अनार के फायदे।
हड्डियों के लिए अनार के फायदे - Pomegranate benefits for bone health
ओस्टियोब्लास्ट को बढ़ावा देता है - + अनार ओस्टियोब्लास्ट यानी कि हड्डी बनाने वाली कोशिकाओं की गतिविधि को बढ़ावा देते हैं। वे बोन मेरो में हड्डी को तोड़ने वाली कोशिकाओं की गतिविधि को भी कम करते हैं और हड्डियों को बीमारियों से बचाने और इसे स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं।
हड्डियों के निर्माण में मददगार - अनार ( Pomegranate benefits )में पाए जाने वाले पॉलीफेनोल एंटीऑक्सिडेंट हड्डियों के निर्माण और पुनर्जनन में सहायता करते हैं, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं और हड्डियों के खराब होने का खतरा कम होता है। अनार के सेवन से हड्डियों से जुड़ी समस्याएं जैसे कि हड्डियों में आवाज आना और नमी की कमी, हड्डियों में अचानक से फ्रैक्चर और खराब व कमजोर हड्डियों की समस्या से बचाव में मदद मिलती है।
विटामिन सी से है भरपूर - अनार विटामिन सी से भरपूर है। जो कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है। ये सर्दी, फ्लू और अन्य मौसमी बीमारियों को दूर करने के अलावा, कई ऐसे एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है जो कि हड्डियों की रक्षा करते हैं। साथ ही विटामिन सी का कोलेजन उत्पादन में भी एक बड़ी भूमिका है हड्डियों को मजबूत बनाता है और मांसपेशियों को स्वस्थ बनाता है।
विटामिन ई और पोटेशियम से है भरपूर - अनार विटामिन ई से भरपूर है। यह शरीर को मुक्त कणों से बचाता है। ये ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव करता है मजबूत मांसपेशियों के निर्माण में एक बड़ी भूमिका निभाता है और इसे इन फाइन रेडिकल्स के कारण होने वाली बीमारियों से बचाता है। इसके अलावा पोटेशियम हड्डियों को मजबूत करता है।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
